Monday, March, 16,2026

जिम्मेदार पत्रकारिता की मिसाल बना 'फर्स्ट इंडिया न्यूज': गौतम दक

चित्तौड़गढ़: फर्स्ट इंडिया न्यूज की पहल 'चित्तौड़गढ़ मेवाड़ गौरव सम्मान सीजन-4' का आयोजन रविवार को चित्तौड़गढ़ के होटल अमृत मंथन में किया गया। कार्यक्रम में मेवाड़ क्षेत्र की उन विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज, जनसेवा, संस्कृति और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि चित्तौड़गढ़ से सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में निम्बाहेड़ा से विधायक श्रीचंद कृपलानी (पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री), चित्तौड़गढ़ से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन से विधायक अर्जुनलाल जीनगर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, चित्तौड़गढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षकमनीष त्रिपाठी, पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट तथा फर्स्ट इंडिया के सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम कुमार दक ने जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका की सराहना की। यह कार्यक्रम फर्स्ट इंडिया न्यूज न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अपने संबोधन में अरोड़ा ने मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को नमन करते हुए कहा, चित्तौड़गढ़ वीरता, सम्मान और स्वाभिमान की जीवंत परंपरा का प्रतीक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery