Tuesday, November, 04,2025

भाजपा ने पहली सूची में विधानसभा अध्यक्ष यादव का टिकट काटा

पटना/नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा गत्ति पकड़ने लगी है। राज्य में सत्तारूढ़ राजग की प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 13 मंत्रियों और नौ महिलाओं के नाम शामिल हैं जबकि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। यादव सात बार पटना साहिब से विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उनकी जगह हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नवंबर में होने वाला विधानसभा चुनाव राजग के तहत लड़ रही है। वह 243 विधानसभा सीट में से 101 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष सीटें गठबंधन सहयोगियों के हिस्से में गई हैं जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल (यू) भी शामिल है। भाजपा की पहली सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लखीसराय से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। इसी तरह, कुम्हरार सीट से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का टिकट भी काटा गया है। उनकी जगह प्रदेश भाजपा के पूर्व महासचिव संजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।

48 विधायकों को फिर मौका, 9 महिला प्रत्याशी

भाजपा की पहली सूची में 13 मंत्रियों और नौ महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने 48 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया है। शेष 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष यादव ने टिकट कटने पर कहा, मैं पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सात बार विजयी बनाया और जो स्नेह मिला, उसे वे कभी नहीं भूलेंगे।

मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल

प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई। पटना में भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर राजद के विधायक भरत बिंद भी भाजपा में शामिल हुए। जायसवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में विपक्षी महागठबंधन के कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल होंगे। ज्ञात रहे कि मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। क्षेत्र में उनकी प्रसिद्धि को देखते हुए पार्टी उन्हें प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है।

नीतीश कुमार के आवास के बाहर धरना

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जद (यू) के विधायक गोपाल मंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर टिकट की मांग को लेकर धरना दे दिया।

यूं साधा जातीय समीकरण

जातिगत समीकरण के अनुसार, भाजपा की पहली सूची में सबसे अधिक 15 राजपूत उम्मीदवार हैं। इनके अलावा 12 वैश्य, 11 भूमिहार, सात ब्राह्मण, छह कुशवाहा (कोयरी), पांच यादव, दो कुर्मी और एक कायस्थ उम्मीदवार के नाम शामिल है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery