Saturday, August, 01,2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक संसद से पारित

नई दिल्ली: लोकसभा ने शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के बीच जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 को बिना चर्चा ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले राज्यसभा में विधेयक को 29 जुलाई को मंजूरी मिली थी। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विधेयक पेश किया, जबकि विपक्ष दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर नारेबाजी करता रहा।

विधेयक में जन्म और मृत्यु के विलंबित पंजीकरण के नियमों को और सख्त बनाने का प्रावधान है तथा देरी की अवधि के आधार पर दो-स्तरीय मंजूरी व्यवस्था लागू की जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा चाहती थी, लेकिन विपक्ष ने अवसर गंवा दिया। वहीं संसद से पारित होने के बाद एंटी पेपर लीक विधेयक को शुक्रवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई।

जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने 29 जुलाई को लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सदन में गलत जानकारी देकर उसे गुमराह किया। वेणुगोपाल का दावा है कि घटना में गोली चली थी और एक घायल का अब भी इलाज चल रहा है, जबकि मंत्री ने केवल आंसू गैस के इस्तेमाल की बात कही थी। कांग्रेस नेता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजकर जांच और आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।

संयुक्त समिति का कार्यकाल बढ़ाया

प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आरोपों के मामलों में लगातार 30 दिन तक हिरासत में रहने पर पद से हटाने से जुड़े 130वें संविधान संशोधन विधेयक, 2025 पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। लोकसभा ने शुक्रवार को ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर समिति को आगामी शीतकालीन सत्र के अंतिम सप्ताह के प्रथम दिन तक रिपोर्ट सौंपने का समय दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery