Wednesday, November, 26,2025

95% स्ट्राइक रेट के सहारे राजग की प्रचंड जीत

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में राजग ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 243 में से 202 सीटों पर निर्णायक जीत दर्ज की है। लगभग 95 प्रतिशत के स्ट्राइक रेट के साथ भाजपा इस चुनाव की सबसे बड़ी विजेता पार्टी के रूप में उभरी है। यह नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और चुनावी प्रबंधन पर उनकी पकड़ को एक बार फिर स्थापित करते हैं। पूरी चुनावी  लड़ाई में पीएम नरेंद्र मोदी ही राजग का चेहरा बने रहे। हालांकि ओपिनियन पोल और सर्वेक्षणों ने तेजस्वी यादव को लोकप्रिय मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में दिखाया था, लेकिन आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों वाला महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया। तेजस्वी यादव की रैलियों की भीड़ और सोशल मीडिया की हवा असल जमीनी समर्थन में तब्दील नहीं हो सकी।

महिलाओं की भारी भागीदारी बनी 'गेम चेंजर': इस चुनाव की विशेषता यह रही कि महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से लगभग 10 प्रतिशत अधिक रही। कई अध्ययनों के अनुसार बिहार में महिलाएं पारंपरिक रूप से राजग की समर्थक रही हैं। केंद्र और राज्य की योजनाओं का असर महिला वोटों में साफ दिखा।

जदयू की शानदार रिकवरीः 2020 में महज 43 सीटों पर सिमटी जदयू ने इस बार 85 सीट जीतकर मजबूत वापसी की है। पार्टी को करीब 19.25% वोट शेयर मिला। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों का नीतीश कुमार के लिए संयुक्त प्रचार बेहद फायदेमंद रहा।

लोजपा (राम विलास) बनी 'किंगमेकर सहयोगी': चिराग पासवान की लोजपा (राम विलास) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 जीत ली हैं। इनमें से 17 सीटें पहले महागठबंधन के पास थीं।

राजग के समर्थन में कई बड़े वादे निर्णायक

  • प्रति माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी
  • एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 10,000 रुपए का प्रत्यक्ष लाभ
  • 'डबल इंजन सरकार' का विकास मॉडल
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery