Wednesday, August, 05,2026

प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी 'बांकीपुर' सीट पर प्रशांत किशोर की जीत

नई दिल्ली: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हुए। सबसे ज्यादा चर्चा बिहार की बांकीपुर सीट की रही, जहां जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 19,324 मतों से हराकर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की। प्रशांत किशोर को 64,151 और भाजपा उम्मीदवार को 44,827 वोट मिले। बांकीपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट रही है। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी, जिस पर उपचुनाव कराया गया। जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि 'बिहारी सिर्फ मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए हैं, राज्य बेहतर नेतृत्व का हकदार है।'

घनश्याम सिंह 6,016 मतों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित किया। घनश्याम सिंह को 66,757 जबकि आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था।

भाजपा 30,630 वोट के बड़े अंतर से जीतीं

गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। पार्टी उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल ने कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 30,630 मतों के बड़े अंतर से हराया। पटेल को 55,481 और रबारी को 24,851 वोट मिले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery