Tuesday, November, 25,2025

प्रचंड जीत के साथ राजग की सत्ता में वापसी का अनुमान

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद जारी लगभग सभी एग्जिट पोल सर्वेक्षणों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राजग एक बड़ी और आरामदायक जीत की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला राजग दो-तिहाई बहुमत की ओर अग्रसर दिख रहा है, जबकि महागठबंधन को पिछड़ता हुआ बताया जा रहा है। एग्जिट पोल आंकड़ों के अनुसार, जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो के गठजोड़ को भारी बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। पहली बार चुनाव में उत्तरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बेअसर नजर आ रही है। उसे 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले चुनाव में एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और अन्य को 8 सीटें मिली थीं। इस वार एनडीए को करीब 29 सीटों का फायदा, जबकि महागठबंधन को 27 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। राज्य में 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हुआ। पहले फेज में 121 सीटों पर 65.08% वोटिंग हुई है। वहीं दूसरी फेज में 122 सीटों पर रिकॉर्ड 68.79% मतदान हुआ है। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा।

महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में महिला मतदाताओं ने फिर से बड़ी संख्या में मतदान किया। महिला मतदाताओं की भागीदारी 74.03 'फीसदी रही, जबकि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 64.1 था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery