Tuesday, May, 26,2026

राजग ने बिहार को 'जंगलराज' से बाहर निकाला: अमित शाह

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने बिहार को 'जंगल राज' से बाहर निकाला और इसे विकास एवं सुशासन की नई दिशा दी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर विकास की राजनीति को चुनेंगे। शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए समस्त बिहारवासियों को बधाई। आज बिहार, गरीब कल्याण के साथ आधारभूत ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है।

चुनाव विकास और घुसपैठियों से मुक्ति के लिए: नड्डा

इधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि यह चुनाव बिहार के विकास को जारी रखने, घुसपैठियों से मुक्ति दिलाने और 'जंगल राज' की वापसी को रोकने के लिए है। नड्डा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार में राजग सरकार लोगों के कल्याण और सुशासन का पर्याय बन गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की पवित्र धरती भाजपा और राजग को अपना आशीर्वाद तथा भारी बहुमत देगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery