Saturday, September, 27,2025

अवैध और नकली व्यापार पर सरकार का कडा नियंत्रण : मेघवाल

नई दिल्ली: केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि भारत अपने नागरिकों को अवैध और नकली व्यापार से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरुवार को नई दिल्ली में एफआईसीसीआई कैस्केड द्वारा आयोजित मास्क्रेड 2025 (मूवमेंट अगेंस्ट स्मगल्ड एंड काउंटरफिट ट्रेड) के 11वें संस्करण को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अवैध व्यापार से उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई और इनके प्रभावी समाधान के लिए रणनीतियों पर जोर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार आर्थिक कल्याण की रक्षा, उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और अवैध व्यापार पर कड़ा नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि मास्क्रेड 2025 की विचार-विमर्श श्रृंखला मजबूत रणनीतियों सशक्त साझेदारियों और का मार्ग प्रशस्त करेगी।

भारत-बहरीन द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में कानूनी साझेदारी अहम

केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बहरीन में काउंसिल फॉर इंटरनेशनल डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन की सेक्रेटरी जनरल प्रो. मरिक पॉलसन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस बैठक में कानूनी सहयोग को और मजबूत करने और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत और बहरीन के बीच सहयोग केवल पारस्परिक विश्वास और मित्रता को बढ़ावा नहीं देगा बल्कि दोनों देशों के लिए दीर्घकालिक लाभ भी सुनिश्चित करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery