Tuesday, November, 25,2025

आजादी के बाद वंदे मातरम् ने किया देश को एकजुटः शाह

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को दिशा दी और स्वतंत्रता के बाद देश को एकजुट रखने का कार्य किया।

शाह शुक्रवार को पटना में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वदेशी संकल्प पत्र का सामूहिक पाठ भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शाह ने कहा कि आज का दिन भारतीय चेतना की जागृति का दिन है, क्योंकि 150 वर्ष पहले आज ही के दिन बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 'वंदे मातरम्' लिखा था, जो आगे चलकर भारत की आजादी का उद्घोष और आजादी के बाद देश को जोड़ने का कारण भी बना। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जो महान भारत के लिए जो स्वप्न देखे थे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 साल में उन स्वप्नों को पूरा करने के लिए देश के सामूहिक प्रयास से
कई काम हुए हैं। शाह ने कहा कि आज पूरे दिन - सामूहिक 'वंदे मातरम्' के गान के साथ ही एक साल तक भारत की चेतना की पुनर्जागृति का चरणबद्ध प्रयास होने वाला है। 'वंदे मातरम्' के मंत्र और उसमें निहित भाव के अनुरूप हमारा राष्ट्र जीवन हो, इसके लिए पूरे राष्ट्र में एक साथ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान फिजिकल के साथ-साथ डिजिटल स्वरूप में भी चलाया जाएगा। 'वंदे मातरम् 150' नाम का एक सोशल मीडिया अभियान हर भाषा में चलाया जाएगा, जिसमें सभी क्षेत्रीय भाषाओं में 'वंदे मातरम्' लिखकर राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।

हम सब स्वदेशी वस्तुओं का करें उपयोग

उन्होंने कहा कि हम सबने यह निश्चित किया है कि 'वंदे मातरम्' की 150वीं जयंती के दिन को हम स्वदेशी के लिए भी समर्पित करेंगे। आत्मनिर्भर भारत की रचना स्वदेशी के बिना संभव ही नहीं है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब भारतीय देशी वस्तुओं का उपयोग करें। हम सब यह संकल्प लेकर 2047 तक भारत को महान बनाने की प्रक्रिया में शामिल हों और एक बार फिर अपना बाकी का जीवन भारत माता को समर्पित करने का संकल्प लें।

भाजपा ने दिया सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर बल

 शाह ने कहा कि 'वंदे मातरम्' से यह स्पष्ट होता है कि भारत कोई जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक विचार और संस्कृति है, जो सब भारतीयों को बांधकर और जोड़कर रखती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर बल दिया है और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिकल्पना की चेतना इसी 'वंदे मातरम्' गीत से मिली होगी। उन्होंने कहा कि आज से 2047 तक का समय 'वंदे मातरम्' से प्रेरणा लेकर महान भारत की रचना का समय है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery