Monday, November, 03,2025

नया मुखौटा पहने 'जंगल राज पर न करें भरोसा, NDA को जित एजेंसी। पटना

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के दौरे के तीसरे दिन शनिवार को कई कार्यक्रमों में भाग लिया और राजग की चुनावी रणनीति को धार दी। उन्होंने पटना में 'एबीपी न्यूज' और 'हिंदुस्तान समूह' द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'बिहार समागम' सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को "नए मुखौटा पहने जंगलराज" पर भरोसा नहीं करना चाहिए और उम्मीद जताई कि राजग बिहार में सत्ता बरकरार रखेगा। उन्होंने कहा कि राजद नीत 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) दरअसल 'जंगलराज का नया रूप' है, जबकि राजग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को स्थिरता और प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजग ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।

शाह ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में हमने इस राज्य को नरक से बाहर निकाला है। अब समय है कि इस मजबूत नींव पर एक मजबूत संरचना तैयार की जाए। उन्होंने कहा, मैं लोगों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे राजग को एक और मौका देने का आग्रह करता हूं। इससे हमें वर्षों से चली आ रही प्रगति को जारी रखने में मदद मिलेगी, जिसमें केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

अपहरण व जातीय हिंसा की घटनाएं अब अतीत की बात

बिहार में बुनियादी ढांचे में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कई साल पहले जब मैं गया जी में अपने पिता के श्राद्ध के लिए गया था, तो पटना से वहां पहुंचने में छह घंटे से अधिक समय लगा था। आज वह दूरी दो घंटे में तय की जा सकती है। अपहरण और जातीय हिंसा जैसी घटनाएं अब अतीत की बात हो चुकी हैं।

जन सुराज पार्टी पर टिप्प्णी से इनकार

शाह ने पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की एक साल पुरानी जन सुराज पार्टी पर टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया, जिसके बारे में कई का मानना है कि यह एक छुपा रुस्तम साबित हो सकती है। जब जन सुराज पार्टी द्वारा राज्य के कई भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बारे में पूछा गया तो शाह ने तीखा जवाब देते हुए कहा, प्रशांत किशोर ने एक नई पार्टी बनाई है जो पहली बार चुनाव लड़ रही है। हम उनके बारे में वोटों की गिनती और नतीजे घोषित होने के बाद बात करेंगे।

असम में घुसपैठ रुकी, बंगाल में जारी

शाह ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा शासित राज्य असम में घुसपैठ रुक गई है, लेकिन पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में यह जारी है और वहां की सरकार अवैध प्रवासियों का 'रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत' कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे मुद्दे उठाए जाने से संबंधित सवाल के जवाब में शाह ने तंज कसते हुए कहा कि अब उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे को छोड़ दिया है। पिछले 15 दिनों में जब भी गांधी जनता के बीच आए, उन्होंने इस राग को नहीं अलापा। शायद बिहार की जनता ने उन्हें इस मुद्दे से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। उन्हें किसी सुझाव के आधार पर सलाह दी गई होगी। शाह ने दोहराया कि मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया घुसपैठियों को चिह्नित कर हटाने में सहायक होगी।

बिहार को AI केंद्र बनाने के लिए करेंगे काम

शाह ने कहा कि आने वाले वर्षों में केंद्र सरकार बिहार के प्रतिभाशाली कार्यबल का उपयोग करते हुए इसे कृत्रिम मेधा (एआई) का केंद्र बनाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार भूमि भले ही सीमित हो, लेकिन यहां की मानव संसाधन क्षमता असीमित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery