Thursday, July, 23,2026

उम्रकैद के दोषियों के परिजनों पर तलवार-छूरी से हमला

अलवर: नौगांवा थाना क्षेत्र के पाटा गांव में बुधवार को दुकान में रखे गेहूं को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हत्या के मामले में हाल ही में उम्रकैद की सजा पाए दोषियों के परिजनों पर दूसरे पक्ष ने कथित रूप से तलवार, फरसी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में त्रिलोचन कौर (40), कर्मजीत कौर और नवजौत कौर घायल हो गई। त्रिलोचन कौर की पीठ पर गंभीर घाव होने से उन्हें जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य दोनों महिलाओं का उपचार अलवर में चल रहा है।

एएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घायल पक्ष के गुरविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि अजयपाल सिंह, गोलू सहित कई लोगों ने दुकान में रखे गेहूं के विवाद को लेकर महिलाओं पर हमला किया। वर्ष 2016 के अवतार सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए इंद्रजीतसिंह, अनुपसिंह, दलजीतसिंह सहित 9 दोषियों के परिजनों को निशाना बनाया गया।

पिता की दुकान पर कब्जे का आरोप

वहीं अजयपाल सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके पिता अवतार सिंह की हत्या के दोषियों के परिजन उनकी दुकान पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे और उन्हें धमकियां दी गई थी। एएसपी दीपक कुमार ने बताया कि हत्या मामले में पहले जो पीड़ित पक्ष था, अब वह आरोपी है। उन्होंने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर हमला किया है। एक महिला को ज्यादा चोट लगी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। नौगांवा थाना पुलिस मामले की जांच करेगी। दरअसल, साल 2016 में पाटा गांव में सरपंच चुनाव को लेकर अवतार सिंह और बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अलग-अलग प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे थे। इंद्रजीत सिंह ने अपने समर्थन वाले प्रत्याशी की हार के बाद हमला कर अवतार सिंह की हत्या कर दी थी। इस मामले में 9 आरोपियों को 18 जुलाई 2026 को ही उम्रकैद की सजा हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery