Wednesday, August, 05,2026

पारंपरिक से हाईटेक हुई आयुर्वेद रसायनशाला, बढ़ेगी गुणवत्ता

अजमेर: पुष्कर रोड स्थित राजकीय आयुर्वेद रसायनशाला सोमवार से आधुनिक तकनीक से लैस होकर नए स्वरूप में शुरू हो गई। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत स्थापित ऑटोमेटिक प्लांट का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया।

करीब 50 वर्ष पुरानी इस रसायनशाला में अब जड़ी-बूटियों की प्रोसेसिंग से लेकर दवा निर्माण, बॉटलिंग, लेबलिंग और पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया अत्याधुनिक मशीनों के जरिए होगी। इस मौके पर स्पीकर देवनानी ने कहा कि वर्षों से इस रसायनशाला में दवाओं का निर्माण पारंपरिक और मैन्युअल तरीके से किया जाता था, लेकिन अब अत्याधुनिक तकनीक अपनाने से दवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी, उत्पादन लागत घटेगी और आमजन को सस्ती एवं प्रमाणिक आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। नई व्यवस्था के तहत रसायनशाला में 75 से अधिक स्वचालित मशीनें स्थापित की गई हैं। यहां 191 प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों का निर्माण किया जाएगा। नई टैबलेट मशीन एक सेकंड में 54 टैबलेट तैयार करने में सक्षम है, जबकि ऑटोमेटिक बॉटलिंग प्लांट आठ घंटे में करीब 20 हजार बोतलों की पैकिंग कर सकेगा। इससे उत्पादन क्षमता में कई गुना वृद्धि होगी।

सरकार को हर साल ₹20 करोड़ का फायदा: बैरवा

उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि अजमेर और भरतपुर में पीपीपी मॉडल पर विकसित इस व्यवस्था से प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष करीब 20 करोड़ रुपए की बचत होगी। उन्होंने बताया कि दीनदयाल इंडस्ट्रीज सरकार को बाजार दर से 31 प्रतिशत कम कीमत पर आयुर्वेदिक दवाइयों की आपूर्ति करेगी। इससे आयुर्वेद विभाग की लागत घटेगी और मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

JLN अस्पताल की स्पीकर हेल्प डेस्क बनी मरीजों का सहारा

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए शुरू की गई 'स्पीकर हेल्प डेस्क' ने दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह एवं संवाद कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया ने इसकी उपलब्धियां साझा कीं।

देवनानी ने बताया कि हेल्प डेस्क की शुरुआत मरीजों को बिना भटकाव और बिना किसी भेदभाव के बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले दो वर्षों में इसके माध्यम से 12 हजार से अधिक मरीजों को ओपीडी, आईपीडी, सोनोग्राफी सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाओं में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि यह पहल 'नर सेवा ही नारायण सेवा' की भावना के साथ मरीजों के लिए राहत का माध्यम बनी हुई है। डॉ. अनिल सामरिया ने बताया कि हेल्प डेस्क 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन संचालित होती है। यहां मरीजों को संबंधित वार्ड, जांच केंद्र और डॉक्टर की जानकारी देने के साथ जरूरत पड़ने पर नर्सिंग अधिकारी स्वयं उनके साथ जाकर सहयोग करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery