Tuesday, November, 25,2025

भारत में हॉकी की नर्सरी साबित होगी सॉफ्ट हॉकी

जयपुर:  मेरा तो एक ही सपना है कि इस नए खेल को भारत के हर घर में पहुंचाए और आने वाले समय में यह खेल हॉकी की नर्सरी साबित हो। यह नया नवेला खेल फिलहाल 18 देशों तक पहुंच चुका है, यह बात भारतीय अमेच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष पंत ने सॉफ्ट हॉकी को लेकर सच बेधड़क से विशेष बातचीत में कही। पंत ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है, लेकिन आज यह खेल अपने अतीत को पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। पूरे देश में एक लाख हॉकी स्टिक के निशुल्क वितरण के लिए 'हर घर हॉकी' अभियान चलाया जा रहा है। यह अब तक का सबसे वृहत और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।

अभियान का लक्ष्य

युवा प्रतिभाओं को सॉफ्ट हॉकी का प्रशिक्षण देना, ताकि बड़ी संख्या में लोग इसे अपनाकर अपना जीवन बेहतर बना सकें। छोटे शहरों, गांवों और कस्बों यानी अंतिम छोर पर बैठे युवा तक इस खेल की पहुंच और इसकी लोकप्रियता को बढ़ाना है। फेडरेशन की टीम में आईपीएस संदीप चौहान और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनयना प्रकाश जैसे अनुभवी प्रशासक शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने किया था नियुक्त

वर्ष 2021 में पीएम मोदी की अध्यक्षता में अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट की अनुशंसा पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएसयू और तेल कम्पनी इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में डॉ. आशुतोष पंत को नियुक्त किया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery