Tuesday, April, 29,2025

जिलाध्यक्षों की बैठक में खरगे ने लगाई फटकार

जयपुर: यहां रामलीला मैदान में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संविधान बचाओ रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रैली के बाद प्रदेश के पार्टी जिलाध्यक्षों की क्लास ली। खरगे ने जिलाध्यक्षों और को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में गंभीर टिप्पणी की। आधी-अधूरी तैयारी के साथ बैठक में आने पर खरगे ने टोंक जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा और कांग्रेस सह प्रभारी ऋतिक मकवाना को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने बैरवा से मंडल स्तर पर किए गए काम के बारे में पूछा, लेकिन बैरवा सही जवाब नहीं दे पाए, तो खरगे ने कहा कि बिना तैयारी के बैठक में आने का कोई मतलब नहीं है। इसके अलावा खरगे ने मकवाना से पूछा कि वे अपने प्रभार क्षेत्र में कितनी बार गए हैं और उसकी रिपोर्ट क्यों नहीं लाए? बैठक में खरगे ने पार्टी पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया और कहा कि बैठक में जो बात हो, वह बाहर नहीं जानी चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और आगामी चुनावों में भाजपा को हराने को पूरी मेहनत करने का निर्देश दिया। खरगे ने बैठक में पदाधिकारियों को जमीन पर रहकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने आह्वान किया कि देश व प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंक कांग्रेस की सरकार बनवानी है।

संगठनात्मक कार्यों का फीडबैक लिया

खरगे ने पीसीसी वॉर रूम में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक लेकर संगठनात्मक कार्यों का फीडबैक लिया। बैठक में एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। इसके बाद खरगे व वेणुगोपाल ने पीसीसी की समन्वय समिति की बैठक ली। पीसीसी की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतूका भवन में हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव, सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष सहित विस्तारित कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।

चुनाव आयोग दबाव में: पूर्व सीएम गहलोत

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में चालान पेश कर दिया। हालांकि, इसमें कोई कैश ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। गांधी परिवार का कोई सदस्य 35 साल से किसी पद पर नहीं है। सोनिया गांधी ने पीएम का पद स्वीकार नहीं किया। राहुल गांधी ने पीएम पद लेने से मना कर दिया था। गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिए हैं। पंडित नेहरू आजादी के लिए जेल में रहे। इंदिरा और राजीव गांधी देश की एकता अखंडता के लिए शहीद हुए। उस परिवार पर आज हमले किए जा रहे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आज देश की सबसे बड़ी जरूरत कांग्रेस का मजबूत होना है।

डोटासरा ने भाजपा को संविधान विरोधी बताया

रामलीला मैदान में हुई सभा में अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। जनता जवाब मांग रही है। पुलवामा और पहलगाम में हुए आतंकी हमलों पर भी उन्होंने भाजपा से सवाल किए कि ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा? डोटासरा ने आरोप आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को दरकिनार कर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने राजस्थान में भाजपा सरकार पर संविधान उल्लंघन का आरोप लगाया। डोटासरा ने भाजपा से पूछा कि पहले पुलवामा में हुआ, अब पहलगाम में हुआ, यह चूक कहां हुई? यह पूछने का हिंदुस्तानी को अधिकार है। एक के बदले 100 सिर कब आएंगे, उस वादे का क्या हुआ?

बीजेपी के नेता ने क्या तांडव रचाः पायलट

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि आज संविधान पर हर तरफ से हमले किए जा रहे हैं। बीजेपी संविधान के प्रावधानों को कमजोर कर रही है। इसका डटकर मुकाबला करना है। चुनाव आयोग कमजोर हो गया है। वहीं, जामा मस्जिद के बाहर मचे बवाल पर पायलट ने कहा कि जयपुर में बीजेपी के नेता ने क्या तांडव रचा, यह सबको पता है। इस बीजेपी नेता को जनता से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री को बोलना चाहिए कि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। अलग-अलग नेता अलग-अलग बातें बोल रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए था।

आज सत्ता वाले संविधान को खत्म कर रहेः जूली

सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि देश में संविधान लागू हुआ, तब सबको समानता का अधिकार दिया, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आज संविधान को खत्म कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता के काला झंडा दिखाने पर पूरे परिवार को प्रताड़ित करते हैं। हमने ईडी को कहा था महेश जोशी को अरेस्ट मत करो, उनकी पत्नी बीमार हैं। आज जोशी की पत्नी का निधन हो गया। ऐसी हरकतों से ये संविधान को कमजोर कर रहे हैं।

आज राजस्थान के हालात बेहद खराब हो गएः भंवर जितेंद्र

रैली में महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज राजस्थान के हालात बेहद खराब हो गए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। लोगों की आवाज दबाई जा रही है। पहलगाम हमले को लेकर लोग बेहद आक्रोश में है। सरकार को इस घटना के बारे में बताना होगा, वो कैसे घटी? भाजपा सरकार को देश की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery