Friday, February, 13,2026

कांग्रेस ने कर्ज छोड़ा, डोटासरा को फॉर्च्यूनर से तकलीफ: वर्मा

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में बजट 2026-27 पर चर्चा की शुरुआत हंगामेदार रही। बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक हुई और कई बार सदन में शोर-शराबे की स्थिति बन गई। बहस की शुरुआत भाजपा विधायक कैलाश वर्मा ने की। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को भारी कर्ज के बोझ तले छोड़ने का आरोप लगाया। वर्मा ने कहा कि पिछली सरकार ने वित्तीय स्थिति को कमजोर कर दिया और विकास कायों की अनदेखी की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रियों के लिए हर सरकार में गाड़ियां खरीदी जाती हैं, इसमें मुख्यमंत्री का कोई दोष नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के लिए फॉर्च्यूनर ली गई तो डोटासरा को तकलीफ हुई, जबकि वही सुविधा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी मिली है। इस टिप्पणी पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और सदन में हंगामा हो गया। वर्मा ने कहा कि उन्हें क्या बोलना है, यह विपक्ष तय नहीं करेगा।

जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था और मास्टर प्लान को लेकर साधा निशाना

बजट पर चर्चा के दौरान विधायक अमीन कागजी ने जयपुर की ट्रैफिक व्यवस्था और मास्टर प्लान को लेकर सरकार पर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस काम नहीं हुआ। हाल ही में एक थार्मिक स्थल के बाहर टीनशेड विवाद का जिक्र करते हुए कागजी ने कहा कि पूर्व सरकार में विभिन्न मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपए दिए गए और गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखी गई। उन्होंने चांदपोल दरगाह में छोटे बदलाव की अनुमति देने की अपील भी की। इस पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि शिकायत दर्ज हो चुकी है और जांच के आदेश दिए जाएंगे। साथ ही भविष्य में मास्टर प्लान के साथ सेक्टर और जोनल प्लान भी तैयार किए जाएंगे।

जीएसडीपी का बड़ा हिस्सा मुफ्त योजनाओं पर खर्च: बोहरा

कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने बजट पर बोलते हुए सरकार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खुद तीन साल में करीब दो लाख करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा कांग्रेस पर 'फ्रीबी' और कर्ज का आरोप लगाती थी, लेकिन अब खुद जीएसडीपी का बड़ा हिस्सा मुफ्त योजनाओं पर खर्च कर रही है। बोहरा ने आरोप लगाया कि पिछले बजट की कई घोषणाएं अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि गार्गी पुरस्कार नहीं दिए गए, छात्राओं को ट्रांसपोर्ट वाउचर और प्रोत्साहन राशि नहीं मिली। अन्नपूर्णा शॉप और अन्य योजनाओं पर भी प्रगति नजर नहीं आ रही है।

कांग्रेस का सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप

शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान ने जयपुर में मकानों के पट्टों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छोटे मकान सील किए जा रहे हैं, जबकि बड़े बंगलों को छूट दी जा रही है। बिना पैसे दिए न नक्शा पास हो रहा है और ना पट्टा मिल रहा है। उनके आरोपों पर भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने आपत्ति जताई, जिससे सदन में तीखी नोक झोंक हुई। वहीं, दौसा से कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा ने तहसीलदार पर एससी वर्ग के मकान तोड़ने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। वे वेल में आकर नारेबाजी करने लगे, जिस पर स्पीकर ने अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मनरेगा में कार्यदिवस बढ़ाने की मांग

कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने आदिवासी क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गैर आदिवासियों को पट्टे मिल रहे हैं, लेकिन आदिवासियों को अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार को आदिवासी विरोधी बताते हुए मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने की मांग की। सूरतगढ़ से विधायक डूंगर राम गेदर ने आर्थिक असमानता, कृषि विश्वविद्यालयों के बजट में कटौती और सहकारी समितियों में घोटालों की जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश में 10 प्रतिशत लोगों के पास 65 प्रतिशत संपत्ति है, जबकि 90 प्रतिशत जनता के हिस्से में केवल 35 प्रतिशत संपत्ति है। गेदर ने सूरतगढ़ न्यायालय परिसर की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाते हुए नए भवन के लिए बजट स्वीकृति की मांग की। उन्होंने इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध नहीं होने पर स्थगन प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery