Wednesday, August, 13,2025

जो देश को तोड़ते हैं, वे कभी लोगों को जोड़ नहीं सकते: CM

जयपुर: जयपुर शहर भाजपा की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी मंगलवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में हुई। संगोष्ठी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभाजन को दुनिया की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी बताते हुए कहा कि आजादी से ठीक पहले 10 लाख लोगों की हत्या हुई, लाखों परिवार उजड़ गए। भजनलाल ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश का बंटवारा कांग्रेस के नेतृत्व में हुआ, जिसने लाखों लोगों की कुर्बानी सत्ता की लालसा के लिए दी। उन्होंने कांग्रेस को देश को तोड़ने वाला और आज भी देश विरोधी ताकतों का समर्थन करने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि जो देश को तोड़ते हैं, वे कभी लोगों को जोड़ नहीं सकते। ऐसे आस्तीन के सांपों को मुंह उठाने से पहले ही उनका फन कुचल देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं और राहुल गांधी वोटर लिस्ट व ईवीएम की राजनीति करते हैं, जो केवल उन राज्यों में करते हैं जहां भाजपा की सरकार है। विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए भजनलाल ने कहा कि पाकिस्तान से आए विस्थापितों को नागरिकता देने की जिम्मेदारी कांग्रेस की सरकारों ने कभी नहीं निभाई, बल्कि भाजपा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसे पूरा किया है।

कुछ लोगों ने स्वार्थ और लालच की राजनीति की

सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने हमेशा स्वार्थ की राजनीति की, लालच की राजनीति की, उन लोगों के कारण हमारे देश के हिन्दुओं को विभाजन का दंश झेलना पड़ा। पाकिस्तान से जो ट्रेनें आती थीं, वे लाशों से भरी होती थीं। यह विभाजन की भयावहता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल भूतकाल की पीड़ा नहीं है, बल्कि आज भी पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है। यह दिवस हमें चेतावनी देता है कि तुष्टिकरण की राजनीति कभी दोहराई नहीं जाए। इतिहास हमें कांग्रेस की काली करतूतों की याद दिलाता रहेगा। हम कभी भूलेंगे नहीं कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का बंटवारा हुआ। हम कभी भूलेंगे नहीं कि उन्होंने लाखों लोगों की कुर्बानी अपने सत्ता सुख के लिए कर दी थी।

ट्रंप साहब... स्वामी विवेकानंद की बात खाली नहीं जाएगी

भजनलाल बोले कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। उस नरेन्द्र से लेकर यह नरेन्द्र आपको करके बता रहा है। ट्रंप साहब... आप चिंता मत कीजिए, स्वामी विवेकानंद की बात खाली नहीं जाएगी। आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक रूप से उभरा है। पहले हम 11वें पायदान पर थे, फिर हम पांचवें पायदान पर आए, उसके बाद चौथे पायदान पर आ गए। अब दुनिया के देशों को लग रहा है कि भारत तीसरे और दूसरे पायदान पर भी आने वाला है। दुनिया के देशों के मन में भी यह बात आ रही है कि कहीं भारत आगे न निकल जाए।

पटेल के हाथों में होती सत्ता तो टल सकता था देश का विभाजन

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व संयोजक अशोक परनामी ने विभाजन के लिए कांग्रेस और गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह मजबूरी नहीं, बल्कि सत्ता का लोभ और कांग्रेस की मंजूरी का परिणाम था। यदि सत्ता सरदार वल्लभ भाई पटेल के हाथों में होती तो देश का विभाजन टल सकता था। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर पाकिस्तान से आने वाले हिंदुओं को संपत्ति मुआवजा न देने का भी आरोप लगाया। परनामी ने कहा कि पाक से आने वाला प्रत्येक हिन्दू शरणार्थी नहीं, पुरुषार्थी है। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया कि जिन्होंने विभाजन की पीड़ा को इतिहास के काले पन्नों से निकाल कर देश के सामने रखने के लिए 15 अगस्त से एक दिन पहले 14 अगस्त को देशभर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश सह संयोजक रामलाल शर्मा, मंत्री जवाहर सिंह बेढम, जोगाराम पटेल, गौतम दक, केके विश्नोई, विधायक कैलाश वर्मा, गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, सरदार अजयपाल सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम प्रदेश सह संयोजक भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, अजीत मांडण, स्टेफी चौहान, मिथलेश गौतम, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, पूर्व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, मेयर सौम्या गुर्जर, कुसुम यादव सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery