Wednesday, April, 16,2025

नितिन गडकरी का ऐलान, 15 दिनों में केंद्र लाएगा नई टोल नीति

मुंबई: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मुंबई-गोवा हाईवे का निर्माण कार्य जून तक पूरा हो जाएगा। यह वही हाईवे है, जो वर्षों से गड्डों और अधूरे हिस्सों की वजह से यात्रियों की परेशानी का सबब बना हुआ था। अब इसके पूरा होने से रोजाना सफर करने वाले लोगों और खासकर कोंकण की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मुंबई के दादर इलाके में 'अमर हिंद मंडल' द्वारा आयोजित वसंत व्याख्यानमाला कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने दोहराया कि जल्द ही पूरे देश से फिजिकल टोल बूथ हटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार एक नई टोल नीति पर काम कर रही है, जिसे 15 दिनों में लागू करने का प्रयास है। देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर भरोसा जताते हुए कहा, "अगले दो वर्षों में भारत की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर हो जाएंगी।"

प्रोजेक्ट्स के लिए धन की कमी नहीं

नितिन गडकरी ने कहा कि राजमार्ग मंत्रालय आने वाले वर्षों में कुल 25,000 किलोमीटर के दो और चार लेन वाले राजमार्ग बनाएगा। गडकरी ने कहा, "राजमार्ग परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है।" केंद्र सरकार दिल्ली को बदलने के लिए एक लाख करोड़ रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम कर रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery