Friday, September, 26,2025

भारत-मारीशस रिश्तों में नई उड़ान...

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के बीच गुरुवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को प्रोत्साहित करने पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस दो अलग-अलग देश हैं, लेकिन उनके सपने और नियति एक जैसी है। उन्होंने बताया कि हिंद महासागर को मुक्त, सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध बनाने की साझा प्राथमिकता के तहत भारत मॉरीशस्न के विशेष आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा और समुद्री क्षमता को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मोदी ने जोर दिया कि भारत हमेशा हिंद महासागर क्षेत्र में 'पहले प्रतिक्रिया देने वाले' और 'व्यापक सुरक्षा प्रदाता' की भूमिका निभाता रहा है।

चागोस द्वीप की संप्रभुता पर भारत ने मॉरीशस का दृढ़ समर्थन किया

प्रधानमंत्री ने चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपे जाने के हालिया समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भारत ने हमेशा उपनिवेशवाद के उन्मूलन और मॉरीशस की संप्रभुता का समर्थन किया है। मई में ब्रिटेन ने 50 वर्षों बाद एक समझौते के तहत चागोस द्वीप, जिसमें रणनीतिक रूप से अहम डिएगो गार्सिया भी शामिल है, मॉरीशस को सौंपने का निर्णय लिया था। समझौते के मुताबिक डिएगो गार्सिया की सुरक्षा की जिम्मेदारी ब्रिटेन के पास रहेगी। रामगुलाम 16 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery