Thursday, January, 29,2026

7 बसें-तीन कारें टकराई, 13 जिंदा जले

मथुरा: यूपी के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 95 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार आगरा से नोएडा की ओर जा रही सात बसों और तीन कारों में आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद कई वाहनों में आग लग गई। यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास हुआ। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे वाहन चालक एक-दूसरे को समय पर नहीं देख सके। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ बसों में आग लग गई और कई लोग वाहनों के भीतर ही झुलस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निजी अस्पतालों और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृतकों में से अब तक तीन की पहचान हो पाई है, जबकि शेष शवों की पहचान डीएनए जांच के बाद की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने घटना की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय समिति गठित की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery