Wednesday, April, 09,2025

ऑस्ट्रेलियन तकनीक से हो रहा मगरमच्छ का रेस्क्यू

कोटा: चंबल किनारे बसे कोटा शहर में मगरमच्छों का रिहायशी इलाकों में आकर दहशत फैलाना आम बात है। वन विभाग की टीम भी आए दिन मगरमच्छों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ती है। हालांकि, इस बार टीम को एक ऐसी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, मगरमच्छ ने जिस जगह डेरा जमाया है, वहां से उसे निकालना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि प्रदेश में पहली बार ऑस्ट्रेलियन तकनीक का सहारा लेकर मगरमच्छ को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। कोटा के बीच में स्थित प्रसिद्ध सीवी गार्डन के तालाब में मगरमच्छ के देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। यह तालाब आमतौर पर पर्यटकों के लिए बोटिंग का पसंदीदा स्थान होता है, लेकिन मगरमच्छ की मौजूदगी के चलते बोटिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है। वन विभाग द्वारा इस मगरमच्छ के रेस्क्यू के लिए ऑस्ट्रेलियाई तकनीक से बनाए गए पिंजरे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। 

मील का पत्थर बन सकती है ये तकनीक

वन विभाग की टीम और प्रेम कंवर के अनुसार यह तकनीक आने वाले समय में राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी अपनाई जा सकती है, जहां मगरमच्छ या अन्य जलीय जीव रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं। जानकारों का कहना है कि कोटा में नई तकनीक से चल रहा यह रेस्क्यू ऑपरेशन अगर सफल होता है, तो प्रदेश के लिए यह एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

प्रेम कंवर ने लिया ऑस्ट्रेलिया से प्रशिक्षण

इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी सहायक वनपाल प्रेम कंवर शक्तावत को सौंपी गई है। वे अब तक सैकड़ों मगरमच्छों को रेस्क्यू कर चुकी हैं। प्रेम कंवर राजस्थान की पहली महिला सहायक वनपाल हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में मगरमच्छ रेस्क्यू तकनीक का विशेष प्रशिक्षण लिया है। प्रेमकंवर के सुझाव से ही सीवी गार्डन में पिंजरा बनाया गया है। प्रदेश में ऐसा पिंजरा कहीं भी नहीं है, जिससे कि जलीय जीवों का रेस्क्यू हो सके। पिंजरा करीब 10 फीट लंबा और 5 फीट चौडा है। इसे रखने के लिए अलग से ट्रॉली भी बनाई गई है। जिसके सहारे पिंजरे को नदी, तालाब व नहरों में आसानी से लगाया जा सकता है। पिंजरे के दोनों ओर एल्युमीनियम के गोल पाइप लगाए गए हैं, जिससे पिंजरा पानी में नहीं डूबता बल्कि तैरता है। जिसमें मगरमच्छ को ट्रैप करने के लिए करीब 5 किलो मांस भी बांधा है। जैसे ही मगरमच्छ मांस खाने की कोशिश करेगा, वैसे ही वह पिंजरे में कैद हो जाएगा। पिंजरे व मगरमच्छ के मूवमेंट की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पिंजरे में मगरमच्छ के आने पर ट्रैप किया जा सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery