Thursday, July, 03,2025

मैं पांच साल तक राज्य का मुख्यमंत्री रहूंगा: सिद्धारमैया

चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक):  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि वह पांच साल के पूरे कार्यकाल के दौरान पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और पार्टी की सरकार पांच साल तक चट्टान की तरह मजबूत रहेगी।

पत्रकारों ने सिद्धारमैया से सवाल किया कि क्या वह पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे, जिसके जवाब में वरिष्ठ नेता ने कहा, हां, मैं रहूंगा। आपको इसमें संदेह क्यों है? हालांकि राजनीतिक हलकों में, विशेषकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में, सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच सत्ता-साझा करने के समझौते का हवाला देते हुए इस वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री को बदले जाने संबंधी भाजपा और (जद-एस) के नेताओं के दावे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सिद्धारमैया ने कहा, क्या वे हमारे आलाकमान हैं? उन्होंने कहा, आर. अशोक (विधानसभा में विपक्ष के नेता) भाजपा के नेता हैं। बी. वाई. विजयेंद्र (भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष) भाजपा के नेता हैं। चलवाडी नारायणस्वामी (विधान परिषद में विपक्ष के नेता) भाजपा के नेता हैं। अगर वे ऐसी बातें करते हैं तो क्या आप लिखेंगे? आपको इसकी पुष्टि करनी चाहिए या नहीं? उन्होंने भाजपा पर सरकार की स्थिरता के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा पर कोई विश्वास नहीं करता। वे केवल झूठ बोलते हैं।

मंत्री पद के दावेदारों के मामले पर फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा

कांग्रेस में मंत्री पद के दावेदारों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान इस पर फैसला करेगा। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में हर किसी को मुख्यमंत्री बनने का अधिकार है। आखिरकार फैसला आलाकमान ही करेगा। हमारी पार्टी में करीब 140 विधायक हैं। सिर्फ 34 लोगों को ही मंत्री बनाया जा सकता है। क्या सभी को मंत्री बनाया जा सकता है?

मेरे पास क्या विकल्प है? मुझे उनके साथ खड़ा होना है: शिवकुमार

उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है और वह सिद्धारमैया का समर्थन करेंगे। शिवकुमार ने मुख्यमंत्री के बयान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यहां संवाददाताओं से कहा, मेरे पास क्या विकल्प है? मुझे उनके साथ खड़ा होना है, उनका समर्थन करना है। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। पार्टी आलाकमान जो भी कहेगा और जो भी चाहेगा, उसे माना जाएगा। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या पार्टी उनका समर्थन नहीं कर रही जबकि उनके समर्थक पार्टी के लिए उनके बलिदान का हवाला देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं इस पर कोई चर्चा नहीं करना चाहता। लाखों कार्यकर्ताओं ने इस पार्टी का समर्थन किया है। यह केवल डी. के. शिवकुमार की बात नहीं है। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने यह स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासन महत्वपूर्ण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery