Tuesday, April, 29,2025

पत्नी के निधन के बाद 4 दिन की अंतरिम जमानत पर महेश जोशी

जयपुर: 900 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार किए गए पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद पीएमएलए मामलों की विशेष अदालत ने उनकी पत्नी कौशल जोशी के निधन के बाद पूर्व मंत्री जोशी को 4 दिन के लिए अंतरिम जमानत दे दी। 

बता दें, जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में कौशल जोशी कई दिनों से भर्ती थीं। सोमवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जोशी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें वहां से सेंट्रल जेल भेज दिया गया। फिर, दोपहर करीब 2.30 बजे जोशी जेल से बाहर आए और सेन कॉलोनी रेलवे स्टेशन स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां से वे अपनी पत्नी की शव यात्रा में शामिल हुए। चांदपोल श्मशान घाट में उनकी पत्नी को बेटे रोहित जोशी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान जोशी मायूस नजर आए। महेश जोशी के वकील दीपक चौहान ने बताया कि अदालत ने जोशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उनकी पत्नी की डेथ होने पर हिंदू रीति-रिवाज के आधार पर अंतिम संस्कार के लिए कोर्ट में अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्र लगाया था। इसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 4 दिन की अंतरिम जमानत दी।

किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं

महेश जोशी की पत्नी कौशल जोशी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। पिछले दिनों किडनी फेल होने के साथ ही ब्रेन हेमरेज हो गया था। इसके कारण उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले किडनी और दूसरे ऑर्गन्स में प्रॉब्लम के चलते लंबे समय तक एसएमएस हॉस्पिटल में भी भर्ती रही थीं।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत पहुंचे

जोशी की पत्नी के निधन पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत जोशी के आवास पर पहुंचे। जोशी के जेल से घर पहुंचने से पहले ही गहलोत ने उनके घर जाकर परिजनों को ढाढस बंधाया। गहलोत ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार महेश जोशी के साथ खड़ा है। यह व्यक्तिगत क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

राजेन्द्र राठौड़ ने प्रकट की संवेदना

राजनीतिक भिन्नताओं से ऊपर उठकर सभी दलों के नेता भावनात्मक रूप से इस दुख के अवसर पर जोशी से जुड़े नजर आए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "राजनीति से ऊपर उठकर आज हम एक इंसान के दुख में साथ हैं।" इस दौरान विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, संयम लोढ़ा, गोपाल मीना, धर्मेंद्र राठौड़, राजकुमार शर्मा, महेन्द्र चौधरी सहित कई नेता नजर आए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery