Tuesday, April, 29,2025

फूड पॉइजनिंग से बढ़ रहे लिवर और किडनी इंफेक्शन के रोगी

जयपुर: प्रदेश में तेज गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन खानपान की आदतें न बदलने का खामियाजा लोगों को अपनी सेहत से चुकाना पड़ रहा है। फ्रिज में रखा बासी खाना, ठंडे डेयरी उत्पाद, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य खाद्य पदार्थों में गर्मी और आर्द्रता के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं। इसके चलते लिवर इंफेक्शन, जॉन्डिस, उल्टी और डायरिया जैसी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं।

गंभीर स्थिति में हीट स्ट्रोक के कारण किडनी पर भी असर देखा जा रहा है। अस्पतालों में इन बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में इन बीमारियों के मरीजों की संख्या में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। ओपीडी में रोजाना सैकड़ों मरीज लिवर इंफेक्शन, जॉन्डिस, उल्टी और डायरिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जॉन्डिस और लिवर इंफेक्शन के गंभीर मामलों में भर्ती मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

समय पर डायग्नोस और सही इलाज जरूरी

एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि इंफेक्शन और गर्मियों में डिहाइड्रेशन के चलते मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मरीज लंबे समय तक उल्टी और दस्त से जूझते हुए गंभीर स्थिति में पहुंच रहे है। गर्मियों में दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया (जैसे सैल्मोनेला) और टॉक्सिन्स लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। गर्मी और पसीने के कारण बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। हाथ न थोना, बर्तनों की ठीक से सफाई न करना और अस्वच्छ वातावरण इंफेक्शन को बढ़ावा देता है। गर्मियों में पानी की कमी से शरीर में डिहाइड्रेशन होता है, जो लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालता है और उसे संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है।

ठंडे भोजन और शादियों का सीजन बना खतरा

बढ़ते मरीजों को लेकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जी. एल. धायल ने बताया कि गर्मियों में दूध, पनीर और ठंडे पेय पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं। इनमें बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जो हेपेटाइटिस ए और ई जैसे वायरस को फैलाते हैं। सडक किनारे बिकने वाले ठंडे जूस, आइसक्रीम और अन्य खाद्य पदार्थों में अस्वच्छता के कारण खाद्य विषाक्तता का जोखिम और बढ़ जाता है। इसके अलावा शादियों के सीजन में बड़े आयोजनों में खाने के आइटम जल्दी खराब होने से फूड पॉइजनिंग के मामले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में यह संक्रमण जॉन्डिस जैसी गंभीर स्थिति तक पहुंच रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery