Wednesday, April, 09,2025

मांस की दुकानों से वसूला 31 हजार रुपए का जुर्माना

जयपुर: रामनवमी पर रविवार को नगर निगम हेरिटेज ने सतर्कता शाखा के तहत विशेष अभियान चलाकर रामगंज, मछली मार्केट, चांदपोल और गंगापोल रोड क्षेत्र में संचालित मीट एवं मांस की दुकानों पर सख्त कार्रवाई की। नगर निगम की पशु प्रजनन शाखा, मीट निरीक्षण शाखा और सतर्कता शाखा की संयुक्त टीम ने मौके पर निरीक्षण किया।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा तथा मीट प्रभारी विक्रम सिंह और चंद्रमोहन नावरिया ने मौके पर 31,000 रुपए का जुर्माना वसूला। यह दंड दुकानदारों से सार्वजनिक स्थानों पर मांस प्रदर्शित करने, स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने और खुले में मुर्गे रखने जैसे मामलों में लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी जैसे पवित्र पर्व पर मांस बिक्री पर रोक को लेकर पहले ही निर्देश जारी किए गए थे, बावजूद इसके कुछ दुकानदारों ने आदेशों की अवहेलना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery