Thursday, July, 23,2026

मेट्रो बनेगी राजधानी की लाइफलाइन: मुख्यमंत्री

जयपुर: राजधानी जयपुर के परिवहन ढांचे को नई दिशा देने वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में भूमि पूजन और शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पाइलिंग रिंग मशीन का पूजन कर पाइलिंग कार्य का शुभारंभकिया और 41 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के मॉडल का अवलोकन किया। भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बस से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन तक सफर किया। उन्होंने टिकट विंडो से स्वयं टिकट लिया और मानसरोवर से छोटी चौपड़ तक मेट्रो में यात्रा की। सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों, महिलाओं और बच्चों से बातचीत कर मेट्रो सेवा के अनुभव जाने। मुख्यमंत्री ने मेट्रो को राजधानी की 'लाइफलाइन' बताते हुए कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए फेज-3 और फेज-4 की दिशा में भी काम किया जाएगा।

इंटरचेंज स्टेशन की साइट का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मेट्रो के कॉकपिट से खासाकोठी में बनने वाले इंटरचेंज स्टेशन की साइट का निरीक्षण किया। छोटी चौपड़ स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने वहां स्थित आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जयपुर को मेट्रो फेज-2 की बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल शिलान्यास के 18 दिन बाद ही निर्माण कार्य शुरू होना सरकार की कार्य गति को दर्शाता है।

लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा

मेट्रो फेज-2 से आम नागरिकों को तेज, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो संचालन में सुरक्षा, समयबद्धता, स्वच्छता और यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक कैलाश वर्मा, गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और आरएमआरसीएल के प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया सहित अन्य मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery