Wednesday, April, 16,2025

पिंकसिटी के ग्लोबल लुक पर खर्च किए जाएंगे 100 करोड़: दीया कुमारी

जयपुर: राजधानी जयपुर के 300 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुलाबीनगर को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को सचिवालय में जयपुर के परकोटे क्षेत्र के संपूर्ण विकास, सौंदर्याकरण और संरक्षण को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की। दीया कुमारी ने कहा कि जयपुर के हेरिटेज सिटी का गौरव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। चाहे वह साफ-सफाई हो या यातायात संबंधी परेशानी, जनसुविधाएं, रोशनी और चारदीवारी के सौंदर्याकरण जैसे पहलुओं पर फोकस कर चारों दिशाओं में काम करके शहर के गौरव को बनाए रखना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि परकोटे में लगे पोस्टर-बैनरों से शहर की आभा धूमिल होती है। ऐसे में पोस्टर-बैनरों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही गुलाबी शहर की शान, गुलाबी इमारतों को बदरंग करने वाले सभी अनाधिकृत विज्ञापनों को भी हटाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जयपुर हेरिटेज सिटी के विकास पर 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और परकोटा क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा। इस दौरान बैठक में पर्यटन सचिव रवि जैन, उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत सहित जेडीए, नगर निगम, पुरातत्व विभाग, पर्यटन विभाग और यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

हवा महल पर बनेंगे फोटो पॉइंट

पर्यटकों के लिए जल महल और हवा महल जैसे स्मारकों को और अधिक टूरिस्ट फ्रेंडली बनाने के लिए विभाग ने कई योजनाएं बनाई हैं। इनमें जलमहल पाल का संरक्षण और सौंदर्याकरण किया जाएगा। साथ ही झील में बोटिंग और वॉटर लेजर शो की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं, पर्यटकों को और बेहतर अनुभव देने के लिए हवा महल के सामने एक फोटो पॉइंट विकसित किया जाएगा। आमेर मावठा पार्किंग को भी विकसित किया जाएगा।

वैज्ञानिक तरीके से होगा कचरे का निस्तारण

स्वच्छ भारत अभियान और परकोटा क्षेत्र को कचरा मुक्त करने के लिए एक अभिनव पहल की जाएगी। इसके तहत वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निस्तारण किया जाएगा और प्रमुख मार्गो पर डस्टबिन लगाए जाएंगे। साथ ही, पर्यटक स्थलों के आसपास टॉयलेट्स और जनसुविधाओं का निर्माण भी किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में समानता लाने के लिए एक जैसे साइनेज लगाए जाएंगे। ओल्ड सिटी को अस्त-व्यस्त तारों से भी निजात दिलाई जाएगी। इन तारों को हटाकर भूमिगत केबलिंग की जाएगी, जिससे शहर की सुंदरता में वृद्धि हो सकेगी।

ऑटो, ई-रिक्शा के लिए चिह्नित होंगे स्टैंड

स्मार्ट यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए परकोटा क्षेत्र में ऑटो, ई-रिक्शा और सिटी बसों के लिए चिन्हित स्टैंड बनाए जाएंगे। साथ ही किशनपोल बाजार स्थित विरासत संग्रहालय (राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट) को कला और शिल्प के प्रदर्शन के लिए विकसित किया जाएगा। चौड़ा रास्ता स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र को भी पुनः संचालित किया जाएगा। वहीं, जयपुर आने वाले मार्गों पर हेरिटेज स्टाइल में प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिससे शहर की सांस्कृतिक पहचान और भी अधिक उभरकर सामने आ सकेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery