Thursday, July, 23,2026

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले भाड़े के टट्टू और पत्थरबाजः मदन राठौड़

जयपुर: प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और कांग्रेस के धरने के विरोध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च निकाला। चौमूं हाउस सर्किल पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर जुलूस रोक दिया। बैरिकेड्स पार करने की कोशिश में कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर भीड़ को तितर-बितर किया। पानी की तेज बौछारों के बीच भी भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, राखी राठौड़, अरुण चतुर्वेदी, कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, शंकर गोरा सहित कई नेता मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले वास्तविक छात्र नहीं, बल्कि 'भाड़े के टट्ट', प्रशिक्षित पत्थरबाज' और 'विदेशी
फंडिंग' से जुड़े लोग थे। उनका दावा था कि अस्पतालों में भर्ती लोगों की पहचान की गई तो उनमें कोई छात्र नहीं निकला। राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देकर देश के लोकतांत्रिक इतिहास को कलंकित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस युवाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और प्रधानमंत्री कार्यालय की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

लोकतंत्र को कमजोर कर 50 साल राज करना चाहती है भाजपा: गहलोत

भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने भी लगातार दूसरे दिन सड़क पर उतरते हुए भाजपा कार्यालय के घेराव का ऐलान किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रताप सिंह खाचरियावास और जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। कमिश्नरेट के सामने पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर हिंसा की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र में नहीं, बल्कि हिंसा की राजनीति में विश्वास करती है और सत्ता पक्ष के लोग कांग्रेस कार्यालय पर हमले के लिए माहौल बना रहे हैं। राहुल गांधी के साथ हुए व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे देश में आक्रोश है। भाजपा का उद्देश्य लोकतंत्र को कमजोर कर देश में 50 साल तक राज करना है। प्रदर्शन के बाद कसीस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी, छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और पूरे मामले पर संसद में चर्चा से कम कुछ भी स्वीकार नहीं होगा। भाजपा आंदोलनों का दमन करती है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery