Wednesday, August, 13,2025

एक जनवरी 2026 से नहीं बदलेगा कोई जिला या तहसील

जयपुर: देश में पहली बार डिजिटल जनगणना की तैयारी तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार ने जनगणना के प्रभावी और सटीक संचालन के लिए एक जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक देशभर की सभी प्रशासनिक सीमाओं को स्थिर रखने का निर्णय लिया है। इस अवधि के दौरान देश में कोई नया वार्ड, गांव, शहर, तहसील या जिला नहीं बनाया जाएगा और न ही किसी सीमा में कोई बदलाव किया जाएगा। जनगणना के लिए राजस्थान में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनगणना निदेशालय के अनुसार, इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिसमें तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। सरकार की ओर से नागरिकों को खुद की और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने के लिए एक विशेष वेब पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें लोग स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे, जिसे बाद में नियुक्त कर्मचारी सत्यापित करेंगे।

बेघर लोगों की गिनती 28 फरवरी, 2027 को

जयपुर स्थित जनगणना के क्षेत्रीय निदेशालय में प्रदेश के जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत की। मल्लिक ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक मकानों की गणना की जाएगी। इसके बाद फरवरी 2027 में जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस दौरान 9 से 20 फरवरी के बीच सभी व्यक्तियों की गिनती होगी और 28 फरवरी को बेघर लोगों की गिनती की जाएगी। इस बार जाति आधारित आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे, जिससे सामाजिक संरचना का बेहतर विश्लेषण संभव हो सकेगा।

सीएस की अध्यक्षता में जनगणना समन्वय समिति का गठन

राज्य में जनगणना के सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की स्वीकृति से राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव सुधांश पंत करेंगे। समिति में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, चिकित्सा, स्वास्थ्य, वित्त, योजना, सांख्यिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, राजस्व, सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक मामले, नगरीय विकास, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वायत्त शासन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, सामान्य प्रशासन और चिकित्सा शिक्षा विभागों के प्रभारी सचिव सदस्य बनाए गए हैं। साथ ही, आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक भी सदस्य हैं। जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक को इस समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति का मुख्य कार्य जनगणना के विभिन्न चरणों में मार्गदर्शन, निगरानी एवं संबंधित विभागों के बीच समन्वय करना होगा। समिति का प्रशासनिक विभाग सांख्यिकी विभाग होगा।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery