Monday, March, 16,2026

गांधी सर्किल पर सड़क जाम कर मणिशंकर का पुतला दहन किया

जयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की ओर से जयपुर के कनोडिया कॉलेज में दिए गए व्याख्यान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर रविवार को भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कनोडिया कॉलेज के बाहर सड़क जाम कर पुतला दहन किया। गौरतलब है कि कनोडिया कॉलेज में 'भारत का भविष्यः छद्म हिंदुत्व या धर्मनिरपेक्ष भारत ?' विषय पर व्याख्यान देते हुए मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसी को लेकर भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

जयपुर ही नहीं, पूरे राजस्थान में होगा विरोध प्रदर्शनः गोरा

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का चरित्र ही ऐसा हो गया है कि वे देश को तोड़ने वाली बातें करते हैं और पाकिस्तान से बातचीत की बात करते हैं। गोरा ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी जारी रही तो जयपुर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में भी विवादित घटनाएं हुई थीं, जिस पर कांग्रेस नेतृत्व की प्रतिक्रिया सबने देखी है। गोरा ने कहा कि अय्यर पहले भी प्रधानमंत्री की जाति को लेकर बयान दे चुके हैं और राजस्थान का युवा अब इसे सहन नहीं करेगा। भाजपा नेता एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि यदि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग किया जाएगा तो जनता इसका कड़ा विरोध करेगी और अय्यर जैसे नेताओं का भारत में रहना मुश्किल हो जाएगा।

माफी सार्वजनिक मांगनी चाहिए: बगड़ी

भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना पूरे देश का अपमान है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के जनादेश का प्रतीक हैं। उनका अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। कांग्रेस नेताओं की भाषा की मर्यादा पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। अय्यर को सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री और देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

अय्यर अपने बयान पर माफी मांगेंः भूपेंद्र सैनी

भाजपा के महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अय्यर तुरंत अपने बयान पर माफी मांगें और कांग्रेस पार्टी को इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी जारी रही तो भाजपा पूरे प्रदेश में इसी तरह विरोध प्रदर्शन करेगी। देश की जनता अब इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। अय्यर मार्क्सवादी लोगों के हाथों की कठपुतली बनकर ऐसे बयान दे रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, एकता अग्रवाल, नारायण मीना, अपूर्वा सिंह, भाजपा कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, जीएन पारीक, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा और महिला कार्यकर्ता शामिल रहे।

जारी रह सकते हैं प्रदर्शनः राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अय्यर के बयानों का विरोध उसी स्थान पर किया जाना चाहिए, जहां उन्होंने ये बोल बोले थे। भाजयुमो ने प्रदर्शन के लिए कनोडिया कॉलेज को ही चुना, जहां बीते दिनों अय्यर ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। राठौड़ ने बताया कि भाजपा के युवा नेताओं ने कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अय्यर के खिलाफ युवा मोर्चा के प्रदर्शन जारी रह सकते हैं। तमिलनाडु में भी भाजपा की ओर से विरोध व्यापक होगा, क्योंकि अय्यर का ताल्लुक इसी राज्य से है।

सीएम से प्रशासक नियुक्त करने की मांग

इस बीच, राजस्थान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य और भाजपा नेता अखिल शुक्ला ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर मांग की है कि कनोडिया गर्ल्स कॉलेज ट्रस्ट में प्रशासक नियुक्त किया जाए। उन्होंने अय्यर के बयानों को लेकर जांच आयोग गठित करने की भी मांग की है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि वर्तमान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने महाविद्यालय को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र बना दिया है। उन्होंने प्रकरण से संबंधित दोषियों को गिरफ्तार करवाने की भी मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery