Wednesday, August, 13,2025

कांग्रेस में नेताओं की घर वापसी शुरू, अमीन खान का निष्कासन रद्द

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में संगठन से बगावत करने वाले नेताओं की घर वापसी का दौर शुरू हो गया है। इसको लेकर मंगलवार को प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश के कांग्रेस सांसदों के साथ चर्चा की गई। इसके बाद पश्चिमी राजस्थान के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री अमीन खान की कांग्रेस पार्टी में 16 महीने बाद वापसी की गई। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अमीन खान के निष्कासन को रद्द करने का आदेश जारी किया। खान ने इसके बाद सोशल मीडिया एक्स पर 'सत्यमेव जयते' लिखा। खान की वापसी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के कई नेताओं ने सिफारिश की थी। सूत्रों के अनुसार, निष्कासित अन्य नेताओं की भी जल्द घर वापसी होगी।

हरीश चौधरी व फतेह खान से रहा विवाद

अमीन खान का बायतु से विधायक हरीश चौधरी और पूर्व जिला अध्यक्ष फतेह खान से लंबा विवाद रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में फतेह खान ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिससे फतेह खान को रविंद्र भाटी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बाद में फतेह खान को लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी में वापस लिया गया, जिससे नाराज अमीन खान ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की थी। शिव से 10 बार चुनाव लड़ चुके अमीन खान 5 बार विधायक रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery