Friday, October, 23,2026

जन-केंद्रित विकास पर मंथन करेंगे BRICS देशों के संसदीय प्रतिनिधि

नई दिल्ली: भारत की अध्यक्षता में 12वें BRICS संसदीय मंच का आयोजन 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के सेंटल हॉल में किया जाएगा। लोकसभा अध्यात ओम बिरला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में BRICS सदस्य और साझेदार देशों को संसदों के पीठासीन अधिकमी, मांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। इस दौरान संसदीय सहयोग को मजबूत करने और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में संसदों की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संसदीय मंच की शोभा बढ़ाएंगे और सम्मेलन में भाग लेने वाले विभिर देशों के प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय जन केंद्रित विकास' (People-Cen tric Development) रखा गया है। इसके माध्यम से संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने, संस्थागत क्षमता बढ़ाने और विकास को प्रक्रिया में आम नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता देने से जुड़े मुद्दों पर चचर्चा होगी।

संस्थागत मजबूती और संसदीय कामकाज पर होगा मंथन

सम्मेलन के दौरान संसदी की कार्यप्रणाली और संस्थागत मजबूती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। बदलते वैश्विक परिदृश्य में संसदीय संस्थाओं की भूमिका, उनकी जवाबदेही और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता प्रमुख विषयों में शामिल होंगे। इसके साथ ही लोकतांत्रिक संस्थानों को अधिक प्रभावी बनाने और संसदीय प्रक्रियाओं में सुधार के उपायों पर भी विचार किया जाएगा।

नैतिक AI और डिजिटल बदलाव पर विशेष चर्चा

128 BRICS संसदीय मंच में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के नैतिक उपयोग और डिजिटल परिवर्तन से जुड़े मुद्दों की भी प्रमुखता दी जाएगी। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच संसदों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और आधुनिक बनाने की संभावनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही, नई तकनीकों के जिम्मेदार इस्तेमाल और उनसे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर संसदीय दृष्टिकोण से विचार-विमर्श किया जाएगा।

वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार पर विचार

सम्मेलन के एजेंडे में वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने, वैश्विक चुनौतियों के समाधान में सहयोग बढ़ाने और विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में ससदी की भूमिका पर चर्चा होगी। इस मंच पर BRICS सदस्य और साझेदार देशों के संसदीय प्रतिनिधियों को अपने अनुभव साजरा करने तथा साझा प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श का अवसर मिलेगा। भारत की अध्यक्षता में होने वाला यह सम्मेलन संसदीय संवाद, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और जन केंद्रित विकास के मुद्दों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का कोई प्रस्ताव आया तो प्रक्रिया का होगा पालन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव आने पर निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रक्रिया वैसी ही है, जैसी सर्वोच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश को हटाने के लिए अपनाई जाती है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुरु ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने का नोटिस फिर से दिया ती निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जाएगी और नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि जजों की तरह चुनाव आयुक्तों को हटाने के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपना-अपना मत-विचार रखने का अधिकार होता है। संसद में जब लाएंगे, उस समय कार्रवाई करेंगे। संसद के सत्रावसान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए संविधान में निर्धारित प्रक्रिया है और इसमें लोकसभा अधाक्ष की भूमिका नहीं है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery