Saturday, July, 25,2026

10 साल की जेल करोड़ जुर्माना

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक को लेकर बढ़ते छात्र आंदोलन और राजनीतिक घमासान के बीच केंद्र सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने प्रश्न पत्र लीक और परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए कड़े कानून के मसौदे को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित विधेयक में दोषियों के लिए सख्त सजा के साथ 10 करोड़ रुपए तक जुमनि का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सरकार ने कार्रवाई करते हुए एनटीए के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इससे एक दिन पहले उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी का भी तबादला किया गया था। दूसरी ओर सीजेपी के नेतृत्व में छात्रों का आंदोलन जारी है। सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बातचीत हुई। करीब दो घंटे तक चली बैठक में आत्महत्या करने वाले नीट के छात्रों के परिवारों को मुआवजा और प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने पर सहमति बनी, लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार शनिवार को कोई फैसला ले सकती है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पेपर लीक के बाद उठाए गए कदमों और जांच की प्रगति की रिपोर्ट मांगी है। संसद में भी विपक्ष ने इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया।

प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहींः सीजेपी

सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को अहम बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी इस नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास शामिल हुए। बैठक में स्पष्ट किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। बैठक के बाद आशुतोष ने बताया कि सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार के पांच सुझाव रखे गए। सरकार ने मृतक छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने पर सहमति जताई है। दोनों पक्षों के बीच शनिवार को फिर बातचीत होगी।

विधेयक में गड़बड़ी रोकने के लिए कड़े प्रावधान

नीट पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्न पत्र लीक और परीक्षा में गड़बड़ी रोकने वाले कड़े प्रावधानों वाले विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित कानून में पेपर लीक में शामिल लोगों को कम से कम पांच साल की सजा और जुमनि का प्रावधान है। वहीं, संगठित गिरोहों के लिए 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपए तक जुमनि का प्रस्ताव रखा गया है। यह विधेयक 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024' में संशोधन करेगा। बता दें कि गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर घोषणा की थी कि अगले हफ्ते संसद में एक विधेयक पेश किया जाएगा, जिसमें प्रश्न पत्र लीक के खिलाफ सख्त प्रावधान होंगे।

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंच गई है, जिससे वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए हैं। उनके गुरुवार रात जारी वीडियो के वायरल होने के बाद महज 24 घंटे में करीब 10 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े। इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए गंभीर समस्या है। उन्होंने बताया कि दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सरकार मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है। वीडियो पर मिली प्रतिक्रिया पर पीएम ने शुक्रवार देर रात नया वीडियो संदेश जारी कर युवाओं का आभार जताया और कहा-थैंक्यू फ्रेंड्स।

वांगचुक के स्वस्थ होने की कामना की

सरकार से मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार को अनशन समाप्त कर दिया। उनके अनशन खत्म करने पर पीएम मोदी ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, में सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें। इधर, वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के अपने फैसले की जानकारी दी। वांगचुक ने सोशल मीडिया पर कहा कि अनशन समाप्त करना जवाबदेही की शुरुआत है।

NTA में बड़ा बदलाव

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए संस्थागत पुनर्गठन शुरू कर दिया है। उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों के तहत साइबर सुरक्षा, परीक्षा संचालन और निगरानी के लिए अलग जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। चार जनरल मैनेजर स्तर के पदों पर भर्ती होगी। नकल रोकने के लिए नया विजिलेंस तंत्र बनेगा। AI आधारित टेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा दिया जाएगा। UPSC प्रतिभा सेत से 16 यता पेशेवरों की भर्ती भी की जायी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery