Tuesday, August, 12,2025

संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत करेगा सहयोग

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की और कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हरसंभव योगदान देने को प्रतिबद्ध है। दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता अमेरिका के अलास्का में होने वाली अमेरिका-रूस शिखर बैठक से पहले हुई, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति समझौते पर चर्चा होने की संभावना है। मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने जेलेंस्की को भारत के लगातार जारी इस रुख से अवगत कराया कि संघर्ष का शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान आवश्यक है। उन्होंने कहा, मुझे राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करके और हालिया घटनाक्रमों पर उनके विचार जानकर खुशी हुई। भारत इस संबंध में हरसंभव योगदान देने और यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की शीघ्र कर सकते हैं भारत की यात्रा

जेलेंस्की ने मोदी से सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान व्यक्तिगत मुलाकात करने का प्रस्ताव रखा। दोनों नेताओं ने भविष्य में एक-दूसरे के देशों की यात्राओं पर विचार करने पर भी सहमति जताई। यह वार्ता ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने के रास्ते खोज रहा है। भारत अब तक युद्ध में किसी पक्ष के साथ खड़े होने से बचते हुए कूटनीतिक समाधान का समर्थन करता आया है, लेकिन रूस से ऊर्जा खरीद को लेकर पश्चिमी देशों से आलोचना भी झेलता रहा है।

मोदी से रूस पर दबाव डालने की मांग की

जेलेंस्की ने एक्स पर जानकारी दी कि बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग, वैश्विक कूटनीतिक स्थिति और रूस के खिलाफ संभावित प्रतिबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने मोदी को यूक्रेन पर रूसी हमलों, विशेषकर जापोरिझिया के बस स्टेशन पर हुए ताजा हमले के बारे में बताया, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए। जेलेंस्की ने कहा, भारत हमारे शांति प्रयासों का समर्थन कर रहा है और इस बात से सहमत है कि यूक्रेन से जुड़े हर निर्णय में यूक्रेन की भागीदारी होनी चाहिए। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस के ऊर्जा निर्यात, विशेषकर कच्चे तेल के निर्यात को सीमित करने पर जोर दिया, ताकि युद्ध को जारी रखने की उसकी वित्तीय क्षमता कमजोर हो सके। उन्होंने कहा कि रूस से करीबी संबंध रखने वाले नेताओं को भी मॉस्को को स्पष्ट संकेत देने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति के साथ फोन पर बातचीत की थी, जिसमें दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery