Thursday, November, 27,2025

भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिली

नई दिल्ली: भारत को 2030 राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) खेलों की मेजबानी मिल गई है। बुधवार को ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की आमसभा (जनरल असेंबली) की बैठक में अहमदाबाद को आधिकारिक मेजबान शहर के रूप में मंजूरी दे दी गई। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त सचिव (खेल) कुणाल, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पी. टी. उषा और गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी ने किया। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने घोषणा करते हुए कहा, 'यह राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक नए सुनहरे युग की शुरुआत है। भारत युवा शक्ति, विविधता, समृद्ध संस्कृति और प्रासंगिकता लेकर आता है।' उन्होंने कहा कि 2030 संस्करण इन खेलों के 100 वर्ष पूरे होने के कारण ऐतिहासिक रहेगा।

सभी पारंपरिक खेल होंगे शामिल

2026 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बजट कम करने के कारण कुश्ती, निशानेबाजी, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेलों को हटाया गया है। भारत ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया था। आईओए ने स्पष्ट किया है कि 2030 के संस्करण में सभी पारंपरिक खेलों के साथ-साथ कबड्डी और खो-खो जैसे भारतीय खेलों को शामिल किया जाएगा।

ओलंपिक 2036 की दावेदारी होगी मजबूत

भारत ने इससे पहले 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 38 गोल्ड समेत 101 मेडल जीते थे। अब 20 साल बाद अहमदाबाद इन खेलों की मेजबानी करेगा, जिसने पिछले एक दशक में खेल ढांचे को अभूतपूर्व स्तर तक विकसित किया है। अहमदाबाद को 2036 ओलंपिक के दावेदार शहर के रूप में भी प्रस्तावित किया गया है, इसलिए यह मेजबानी भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इसका ऐलान किया था। पिछले साल नवंबर में भारत ने ओलंपिक गेम्स-2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की थी।

क्यों खास है CWG की मेजबानी ?: कॉमनवेल्थ गेम्स किसी भी देश के लिए सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विजन का भी प्रतीक माना जाता है। अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित कुल 9 देश इसकी मेजबानी कर चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery