Wednesday, April, 30,2025

'अगर देश आतंकियों की जासूसी करे तो इसमें गलत क्या है?'

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि देश की 'सुरक्षा और संप्रभुता' से जुड़ी किसी भी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। अदालत ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ जासूसी सॉफ्टवेयर (पेगासस स्पाइवेयर) के इस्तेमाल में कोई गलत बात नहीं है।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि स्पाइवेयर का अस्तित्व गलत नहीं है, सवाल इसके दुरुपयोग का है। पीठ ने संकेत दिया कि निजता के उल्लंघन से जुड़ी व्यक्तिगत शिकायतों पर विचार किया जा सकता है, लेकिन तकनीकी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक चर्चा का विषय नहीं बन सकती। अदालत ने कहा कि व्यक्तियों को यह सूचित किया जा सकता है कि वे जांच के दायरे में हैं या नहीं।

शीर्ष अदालत ने तकनीकी समिति की रिपोर्ट के सीमित हिस्से साझा करने पर विचार करने की बात कही और मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को तय की। गौरतलब है कि पेगासस जासूसी विवाद की जांच के लिए अदालत ने तकनीकी समिति का गठन किया था।

SC की जांच कमेटी को नहीं मिला सबूत

2021 में एक पोर्टल ने दावा किया कि 2017 से 2019 के बीच केंद्र सरकार ने पेगासस स्पाइवेयर से करीब 300 भारतीयों की जासूसी करवाई। इसमें पत्रकारों, वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विपक्षी नेताओं और व्यवसायियों के नाम शामिल थे। अगस्त 2021 में यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने अक्टूबर 2021 में जांच के लिए रिटायर्ड जस्टिस आरवी रवींद्रन की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की। अगस्त 2022 में पेश रिपोर्ट के अनुसार, जांचे गए 29 फोनों में पेगासस के इस्तेमाल का कोई सबूत नहीं मिला। हालांकि, 5 डिवाइसेज में मैलवेयर की मौजूदगी पाई गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह पेगासस था या कोई अन्य स्पाइवेयर।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery