Tuesday, April, 29,2025

डेडलाइन खत्म... 537 पाकिस्तानियों ने छोड़ा भारत

नई दिल्ली: पिछले तीन दिनों में 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़कर पाकिस्तान लौट चुके हैं। पाकिस्तान के 12 श्रेणियों के अल्पकालिक वीजा धारकों के लिए भारत में रहने की समय सीमा रविवार को समाप्त हो गई थी, जिसके बाद कई और पाकिस्तानी नागरिकों के स्वदेश लौटने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि 27 अप्रैल को 237 पाकिस्तानी नागरिकों, जिनमें नौ राजनयिक और अधिकारी ने अटारी-वाघा सीमा से पाकिस्तान वापसी की। 25 और 26 अप्रैल को क्रमशः 191 और 81 पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश लौटे थे। भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का निर्देश दिया था। वहीं, चिकित्सा वीजा रखने वालों को 29 अप्रैल तक देश से जाने का निर्देश दिया गया है।

116 भारतीय नागरिक भी लौटे

रविवार को, 116 भारतीय नागरिक भी अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत वापस लौटे, जिनमें एक राजनयिक भी शामिल था। 25 और 26 अप्रैल को भी बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक पाकिस्तान से लौटे थे। 1387 भारतीय अब तक पाकिस्तान से भारत वापस लौटे हैं।

भारत नहीं छोड़ा तो होगी तीन साल की जेल

केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए नया नोटिस जारी किया है। पाक नागरिक निर्धारित डेडलाइन के भीतर भारत नहीं छोड़ते, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें 3 साल तक की सजा या ₹3 लाख जुर्माना, या दोनों सजा भुगतनी पड़ सकती है।

राजस्थान से 109 पाक नागरिकों को वापस भेजा

राजस्थान से अब तक 109 पाक नागरिकों को अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान वापस भेजा गया। अधिकांश पाक नागरिक जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर क्षेत्रों में निवास कर रहे थे। इंटेलिजेंस विंग ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाकर नागरिकों की पहचान की और सत्यापन की प्रक्रिया जारी रखी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery