Tuesday, April, 29,2025

अंतरिक्ष शक्ति बना भारत... भविष्य में और ऊंचाइयों को छुएगा: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक किफायती एवं सफल अंतरिक्ष कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहा भारत एक वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति बन गया है और वह भविष्य में नई ऊंचाइ‌यों को छुएगा।

कई युवा अंतरिक्ष स्टार्टअप के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। 10 साल पहले केवल एक कंपनी थी, लेकिन आज देश में 325 से अधिक अंतरिक्ष स्टार्टअप काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में यह बात कही। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के, कस्तूरीरंगन को भी श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने कहा कि हमने दो दिन पहले देश के महान वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन को खो दिया। उनके नेतृत्व में इसरो को एक नई पहचान मिली। आज भारत जिन उपग्रहों का उपयोग करता है, उनमें से कई डॉ. कस्तूरीरंगन की देखरेख में ही प्रक्षेपित किए गए थे। मोदी ने कहा कि कस्तूरीरंगन ने देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार करने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी।

युवा वैज्ञानिकों के हौसलों से शुरू हुई अंतरिक्ष की उड़ान

मोदी ने कहा कि अप्रैल में आर्यभट्ट उपग्रह के प्रक्षेपण के 50 वर्ष पूरे हुए हैं। अंतरिक्ष में भारत के सपनों की ये उड़ान एक समय केवल हौसलों से शुरू हुई थी। अहम उपकरणों को बैलगाडियों और साइकिल पर रखकर खुद लेकर जाते हमारे वैज्ञानिकों की तस्वीरों को आपने भी देखा होगा।

अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोला

मोदी ने कहा कि भारत ने अपने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए भी खोल दिया है और आज बहुत से युवा अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप में नए झंडे लहरा रहे हैं। आने वाला समय अंतरिक्ष के क्षेत्र में बहुत सारी नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। देश गगनयान, स्पैडेक्स और चंद्रयान-4 जैसे कई अहम मिशन की तैयारियों में जुटा है। हम शुक ऑर्बिटर मिशन और मंगल लैंडर मिशन पर भी काम कर रहे हैं।

चंपारण सत्याग्रह को किया याद

पीएम मोदी ने चंपारण सत्याग्रह को याद करते हुए कहा कि यह भारत में महात्मा गांधी का पहला बड़ा प्रयोग था। उन्होंने कहा कि बापू के सत्याग्रह से पूरी अंग्रेज हुकूमत हिल गई। अंग्रेजों को नील की खेती के लिए किसानों को मजबूर करने वाले कानून को स्थगित करना पड़ा। ये एक ऐसी जीत थी जिसने आजादी की लड़ाई में नया विश्वास फूंका।

10 मई को है देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम की वर्षगांठ

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में 10 मई को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वर्षगांठ भी आने वाली है। उन्होंने कहा, अभी 26 अप्रैल को हमने 1857 की क्रांति के महान नायक बाबू वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि भी मनाई। बिहार के महान सेनानी से पूरे देश को प्रेरणा मिलती है। हमें ऐसे ही लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की अमर प्रेरणाओं को जीवित रखना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery