Saturday, June, 27,2026

मलबे के नीचे से मदद की पुकार, अब तक 920 मौतें

काराकस/नई दिल्ली: वेनेजुएला में बुधवार शाम आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से शहर के शहर तबाह हो गए हैं। भूकंप से ला गुएरा राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। जगह-जगह मलबे के ढेर दिखाई दे रहे हैं और इनके नीचे सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य लगातार जारी है। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शुक्रवार को बताया कि भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है, जबकि 3,360 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं 39,000 लोग अभी लापता हैं। रोड्रिगेज ने कहा कि हम मलबे में फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए वेनेजुएला के लिए राहत मिशन लॉन्च किया है। इसके तहत भारतीय सेना का दल मानवीय सहायता लेकर वेनेजुएला रवाना हो गया है। सेना ने इस मिशन को 'ऑपरेशन अमिस्ताद' नाम दिया है।

भारतीय सेना का दल वेनेजुएला रवाना

'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत इंडियन आर्मी की एक विशेष चिकित्सा टीम वेनेजुएला रवाना हुई है। इसमें 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की मेडिकल टुकड़ी शुक्रवार दोपहर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से भारतीय वायुसेना के दो विमानों के जरिए वेनेजुएला के लिए रवाना हुई। 41 सदस्यीय इस मेडिकल टीम में 9 चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। टीम भूकंप प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा, ट्रॉमा मैनेजमेंट, जीवनरक्षक सर्जरी और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। दल अपने साथ करीब 6 टन चिकित्सा सामग्री और मानवीय राहत सामग्री भी ले गया है। इसके अलावा भारत की आरोग्य मैत्री परियोजना के तहत विकसित भीष्म क्यूब भी लेकर रवाना हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery