Wednesday, April, 16,2025

तिब्बत में अमेरिकियों पर वीजा प्रतिबंध लागू

बीजिंग: जैसे को तैसा का जवाब देते हुए चीन ने अमेरिकी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध की घोषणा की है। तिब्बत मामलों पर गलत ढंग से काम करने वाले अमेरिकी कर्मचारियों पर यह वीजा प्रतिबंध लागू होंगे। शंघाई ने यह कदम वाशिंगटन द्वारा चीनी अधिकारियों पर वीजा सीमाएं लागू करने के दो सप्ताह बाद उठाया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोमवार को कहा कि तिब्बत से जुड़े मुद्दे पूरी तरह केवल चीन के आंतरिक मामले हैं। अमेरिका द्वारा तिब्बत के मुद्दों का बहाना बनाकर चीनी अधिकारियों पर लागू किए गए वीजा प्रतिबंध, अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नियंत्रित करने वाले बुनियादी मानदंडों का गंभीर रूप से उल्लंघन करते हैं।

मैत्री विदेशी व्यक्तियों का तिब्बत में स्वागत

उन्होंने कहा कि तिब्बत खुला है और चीन यहां पर मैत्री विदेशी व्यक्तियों के आने, घूमने और व्यापार करने का स्वागत करता है। इसके साथ ही, कथितरूप से मानवाधिकारों, धर्म या संस्कृति की आड़ में तिब्बत से जुड़े मामलों में किसी व्यक्ति या देश की दखलंदाजी का विरोध करता है। घूमने के बहाने तिब्बत आकर यहां नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां करने का गुप्त इरादा रखने वाले व्यक्तियों का भी चीन कड़ा विरोध करता है।

अमेरिका ने कही थी ये बात

बीते 31 मार्च को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों ने कहा था कि वॉशिंगटन, उन चीनी अधिकारियों पर अतिरिक्त वीजा प्रतिबंध लगाएगा जो तिब्बत में विदेशियों की पहुंच से जुड़ी नीतियां बनाने या लागू करने में महत्वपूर्ण रूप से शामिल रहे हैं। यह निर्णय तिब्बत में पारस्परिक आवाजाही के कानून, 2018 के अनुरूप ही है, जिसके अंतर्गत वहां अमेरिकी राजनयिकों, पत्रकारों और अन्य अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों और पर्यटकों को आने से रोकने में शामिल रहे चीनी अधिकारियों का वीजा अस्वीकार कर दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery