Tuesday, May, 26,2026

एशिया कप में भारत-पाक मैच होगा, द्विपक्षीय खेलों पर रोक

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने गुरुवार को नई नीति की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान किसी भी द्विपक्षीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे, चाहे आयोजन तटस्थ स्थल पर ही क्यों न हो। हालांकि, मंत्रालय ने साफ किया कि भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने यूएई में होने वाले एशिया कप जैसे बहुपक्षीय टूर्नामेंट में खेलने से नहीं रोका जाएगा। नीति में कहा गया है कि पाकिस्तान में भारतीय खिलाड़ी नहीं भेजे जाएंगे और न ही पाकिस्तानी टीमों को भारत आने की अनुमति होगी। लेकिन ओलंपिक चार्टर और अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भारत बहु-देशीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता रहेगा। सूत्रों ने कहा कि हम पाकिस्तान को द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय सरजमीं पर अनुमति नहीं देंगे। लेकिन एशिया कप में हमारी टीम खेलेगी, क्योंकि हमारे नहीं खेलने से पाकिस्तान को ही फायदा होगा। हमें उसे मैदान और सीमा, दोनों पर हराना है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery