Friday, August, 07,2026

टोंक के लिए रेल कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा जरूरी: कन्हैया लाल

निवाई: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से बुधवार को निवाई स्थित श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी कम्युनिटी हॉल में 'टोंक के रत्न-सीजन 3' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, टॉक कलेक्टर टीना डाबी और टॉक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में नगर पालिका निवाई के अध्यक्ष दिलीप इसरानी तथा गढ़ के बालाजी के नरोत्तम दास महाराज मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित करने और जमीनी स्तर पर समाज को प्रेरित करने की पहल के लिए फर्स्ट इंडिया न्यूज की सराहना की।

उन्होंने डॉ. जगदीश चंद्र और पवन अरोड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा मीडिया मंच तैयार किया है, जो जनसरोकार के मुद्दों को उठाता है और जनता तथा सरकार के बीच एक सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि 'टॉक के रत्न' उन व्यक्तियों का सम्मान है, जिनकी निष्ठा व समर्पण समाज को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करते हैं।

अपने संबोधन में पवन अरोड़ा ने कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज, डॉ. जगदीश चंद्र के 'खबर ही जीवन है' के विजन को आगे बढ़ा रहा है, जहां पत्रकारिता जनसेवा और सार्थक बदलाव से प्रेरित है। फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा तथा सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत ने सभी अतिथियों का फलदार पौधे भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता मिश्रा अवस्थी ने किया। वजाहत अख्तर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विशाल माथुर, वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग, इमरान खान, सीनियर मैनेजर सेल्य सेल्स एंड मार्केटिंग, घनश्याम करोल, हेमंत शर्मा तथा फर्स्ट इंडिया की पूरी टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery