Thursday, February, 12,2026

'स्पेस वेदर' आने वाले समय का बड़ा वैज्ञानिक मिशन बनेगा

उदयपुर: अंतरिक्ष मौसम (स्पेस वेदर) अब केवल वैज्ञानिक शोध का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह पृथ्वी और अंतरिक्ष में मानव गतिविधियों के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। सूर्य की गतिविधियां न केवल पृथ्वी के पर्यावरण को प्रभावित करती हैं, बल्कि अंतरिक्ष में तैनात उपग्रहों, वेधशालाओं और संचार प्रणालियों पर भी गहरा असर डालती हैं। भविष्य में स्पेस वेदर की सटीक भविष्यवाणी से इन संभावित खतरों से पहले ही सतर्कता बरती जा सकेगी। यह बात इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ए.एस. किरण कुमार ने उदयपुर में कही। वे उदयपुर सौर वेधशाला की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह और 'थर्ड स्पेस' अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अंतरिक्ष मौसम भारत के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण वैज्ञानिक क्षेत्र बनने जा रहा है, जिससे उपग्रहों, अंतरिक्ष अभियानों और पृथ्वी की संचार प्रणालियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

पुराने सौर डेटा को नए दृष्टिकोण से समझने का समयः

डॉ. किरण कुमार ने कहा कि मानव सभ्यता सदियों से सूर्य का अध्ययन करती आ रही है, लेकिन अब हमारे पास अत्याधुनिक कंप्यूटिंग सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत विश्लेषण तकनीकें उपलब्ध हैं। ऐसे में पुराने सौर डेटा को नए दृष्टिकोण से समझने और उसका उपयोग करने का यह सही समय है। उन्होंने कहा कि सूर्य से संबंधित आंकड़ों को 'अर्ली वॉर्निंग सिस्टम' के रूप में विकसित कर भविष्य में मानवता को बड़े खतरों से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सूर्य की गतिविधियों का सीधा प्रभाव पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र, सैटेलाइट सिस्टम, जीपीएस, मोबाइल नेटवर्क और अंतरिक्ष यानों पर पड़ता है। ऐसे में स्पेस वेदर की सटीक और समयबद्ध भविष्यवाणी आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है।

'आदित्य-एल1' मिशन का उल्लेखः इस दौरान डॉ. किरण कुमार ने इसरो के 'आदित्य-एला' मिशन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस मिशन के माध्यम से पहली बार सूर्य के फोटोस्फीयर का अत्यंत निकट से अध्ययन संभव हो पाया है। इससे सूर्य की सतह और ऊर्जा उत्सर्जन को गहराई से समझने में वैज्ञानिकों को मदद मिलेगी। उद्घाटन सत्र में निवृत्ति कुमारी मेवाड़ और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल भारद्वाज ने भी अपने विचार साझा किए।

100 वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिलः उदयपुर सौर वेधशाला सौर भौतिकी के क्षेत्र में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्थान बन चुकी है। सम्मेलन निदेशक शिबू मैथ्यू ने बताया कि 'एक्सप्लोरिंग द सन एट हाई-रिजोल्यूशनः प्रेजेंट पर्सपेक्टिव्स एंड फ्यूचर होराइजन्स' विषय पर आयोजित सम्मेलन में उन्नत दूरबीनों और अंतरिक्ष मिशनों से मिले सौर वायुमंडलीय डेटा पर विशेषज्ञ अपने निष्कर्ष साझा कर रहे हैं। यह वर्ष विशेष है, क्योंकि भारत की अत्याधुनिक सौर अवलोकन सुविधा 'मास्ट' की 10वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। सम्मेलन में 100 प्रतिष्ठित सौर भौतिकविद भाग ले रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery