Thursday, February, 12,2026

लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष और स्वस्थ संवाद जरूरी: पायलट

टोंक: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि हम सभी के मन में यह भावना रहती है कि गरीब और असहाय लोगों की किस प्रकार मदद की जाए, लेकिन कई बार यह भावना मूर्त रूप नहीं ले पाती। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो इस भावना को साकार रूप प्रदान करते हैं। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ऐसी ही एक संस्था है, जिसने अनेक दिव्यांगजनों को अपने पैरों पर खड़ा कर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। पायलट ने यह विचार मंगलवार को पूर्व केंद्रीय
मंत्री एवं किसान नेता स्व. राजेश पायलट की जयंती पर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से टोंक में आयोजित 'निःशुल्क दिव्यांग सामग्री वितरण शिविर' के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक पद्म भूषण डॉ. डी. आर. मेहता सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, छड़ी, कैलिपर्स, सामान्य ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और वॉकर का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

स्व. राजेश पायलट को किया याद

इस अवसर पर स्व. राजेश पायलट को याद करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि पायलट साहब ने अपने जीवन से यह साबित किया कि साधारण और गरीब परिवार का व्यक्ति भी मेहनत व लगन से ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने हमेशा सिखाया कि समाज के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उनकी मान्यता थी कि जिनकी जड़ें मजबूत होती हैं, वही ऊंचा उठता है। वे चाहते थे कि शिक्षित और संवेदनशील लोग राजनीति में आएं और जनसेवा को प्राथमिकता दें। उनकी जयंती पर इस शिविर के माध्यम से लोगों की मदद कर पाना सुखद है।

राजनीति में बढ़ रही घृणा और तनावः पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में विभिन्न विचारधाराओं के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक है, लेकिन आज यह प्रतिस्पर्धा नफरत में बदलती जा रही है। राजनीति में बढ़ती घृणा और तनाव लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। यदि सभी एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे, तो सहमति कैसे बनेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की परंपरा में आलोचना, सवाल पूछना और सरकार की जवाबदेही तय करना विपक्ष की जिम्मेदारी रही है। मजबूत विपक्ष स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery