Friday, September, 25,2026

सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी यात्रा: सीएम

बीकानेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार को बीकानेर पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों के जरिए सामाजिक सरोकारों को नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सेवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पिछले 25 वर्षों का जीवन सेवा के लिए समर्पित रहा है और इसी सेवा भावना को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की जा रही
है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर राजस्थान सरकार ने हरियालो राजस्थान अभियान शुरू किया है। इसके तहत पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 28 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।

स्कूलों के विकास पर 12,500 करोड़ का निवेश

स्कूल भवनों के पुनरुद्धार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए करीब 12,500 करोड़ रुपए के निवेश की जानकारी बैठक में दी गई। प्रदेश के 65,308 राजकीय विद्यालयों का तकनीकी सर्वे पूरा हो चुका है। इसमें 3,587 जर्जर भवन और करीब 71 हजार कक्षा-कक्षों के साथ बिजली, पेयजल व शौचालय सुविधाओं में सुधार की जरूरत चिह्नित हुई है। मुख्यमंत्री ने सभी स्वीकृत और प्रस्तावित कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।

8.68 लाख शिकायतों का निस्तारण

ग्रामीण क्षेत्रों से 1 जनवरी से 21 सितंबर तक प्राप्त 8,97,808 शिकायतों में से 8,68,425 का निस्तारण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने लंबित शिकायतों, विशेषकर पेयजल, जलभराव और सड़क संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा।

RIT और ट्रॉमा सेंटर के काम में तेजी

भरतपुर, बीकानेर और अजमेर के इंजीनियरिंग कॉलेजों को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित करने के लिए विधानसभा में विधेयक लाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, प्रदेश में छह नए ट्रॉमा सेंटर की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को त्वरित राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery