Friday, October, 02,2026

शेखावाटी की प्यास बुझेगी, यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: सीएम

फतेहपुर: शेखावाटी में यमुना का पानी पहुंचाने की बहुप्रतीक्षित परियोजना ने गुरुवार को एक और कदम आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फतेहपुर के हंसियावास जलाशय परिसर में 800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कृत्रिम जलाशय का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलाशय का काम जल्द शुरू होगा और यह शेखावाटी तक यमुना जल पहुंचाने की परियोजना की महत्वपूर्ण कड़ी है। 34 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की यमुना जल परियोजना के तहत हथिनीकुंड बैराज से तीन भूमिगत पाइपलाइनों के जरिए राजस्थान के हिस्से का पानी सीकर, चूरू, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना है। जून 2026 में राजस्थान और हरियाणा के बीच परियोजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन को लेकर समझौता भी हुआ था। इसके तहत जुलाई से अक्टूबर के दौरान करीब 580 एमसीएम पानी तीन भूमिगत पाइपलाइनों के जरिए राजस्थान तक पहुंचाने का प्रावधान है।

रेणुका-लखवार-किशाऊ से भी पानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपर यमुना बेसिन की रेणुका, लखवार और किशाऊ परियोजनाओं से राजस्थान के हिस्से का पानी गैर-मानसून अवधि में भी मिलता रहेगा। उन्होंने राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, नर्मदा जल समझौते और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित अंतरराज्यीय जल समझौतों को आगे बढ़ाया गया है। सितंबर में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर राजस्थान समेत छह राज्यों के बीच एमओयू भी हुआ था।

83 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

कार्यक्रम में सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों के 1,277 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 83 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें ऊर्जा विभाग के करीब 296 करोड़ रुपए के छह कार्यों के अलावा चिकित्सा शिक्षा, स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण, पशुपालन और अन्य विभागों की परियोजनाएं शामिल हैं। आईटीआई मंडावा भवन, जिला परिवहन कार्यालय भवन खेतड़ी, सीकर की बास्केटबॉल एकेडमी और रतनगढ़ की ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

1.89 लाख नियुक्तियों का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे पूरे किए जा चुके हैं। 4 लाख सरकारी भर्तियों के संकल्प के तहत अब तक 1 लाख 89 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1 लाख 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery