Friday, August, 07,2026

टोंक में संभावनाओं की कमी नहीं, जरूरत है बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की

निवाई (टोक): फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि टोंक प्राकृतिक संसाधनों और संभावनाओं से भरपूर जिला है, लेकिन जिस स्तर का विकास यहां होना चाहिए था, वह अब तक नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए मजबूत आधारभूत ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) का निर्माण सबसे बड़ी आवश्यकता है।

'टॉक के रत्न' सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन टॉक मुख्यालय के बजाय निवाई में इसलिए किया गया, क्योंकि फर्स्ट इंडिया न्यूज की सोच राजस्थान के दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंचने, लोगों की समस्याओं को समझने और उन्हें सरकार तक पहुंचाने की है। उन्होंने कहा कि मीडिया का दायित्व केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु बनना भी है।

पवन अरोड़ा ने नगरीय विकास मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से प्रभावित विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने 40 इंजीनियरों को निलंबित कर पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 'टॉक के रत्न' केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज के लिए निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों के योगदान का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि जयपुर की निकटता, प्राकृतिक संसाधन और उपलब्ध भूमि टॉक-निवाई क्षेत्र को औद्योगिक कॉरिडोर, विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थानों, आईटी पार्क, स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और वेयरहाउसिंग हब के रूप में विकसित करने की क्षमता रखते हैं। साथ ही यह क्षेत्र सौर ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज और सोलर सिंचाई परियोजनाओं के लिए भी बेहद उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि दिसंबर में होने वाले 'राइजिंग राजस्थान' के तीसरे चरण में निवेशकों को इस क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। बीसलपुर बांध की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि इसे केवल पेयजल स्रोत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यहां बोटिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स, पर्यटन रिसॉर्ट और मनोरंजन गतिविधियों का विकास किया जा सकता है। वहीं बनास नदी को रिवरफ्रंट के रूप में विकसित कर वॉकिंग ट्रैक, साइक्लिंग ट्रैक, पार्क, हरित क्षेत्र और इको-टूरिज्म जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।

टोंक की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने सुनहरी कोठी, अरबी-फारसी पांडुलिपि संग्रहालय, जामा मस्जिद और हेरिटेज वॉक जैसे स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। पवन अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश पर्यटक टोंक में रात्रि विश्राम नहीं करते और सीधे कोटा या रणथंभौर की ओर चले जाते हैं। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण होटल, फूड पार्क, इंडस्ट्रियल पार्क और पर्यटन सुविधाओं का विकास आवश्यक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery