Tuesday, April, 15,2025

रामदेवरा-पोकरण के बीच नई रेल लाइन को मंजूरी

जोधपुर: रामदेवरा से पोकरण के बीच भैरव गुफा और कैलाश टेकरी होकर प्रस्तावित नई रेल लाइन को रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने इस क्षेत्र की मांगों को हमेशा नजरअंदाज किया, लेकिन वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम उठाए गए। शेखावत ने बताया कि नई रेल लाइन से जोधपुर-बीकानेर से जैसलमेर की यात्रा में लगभग 45 मिनट की बचत होगी। सौ फीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन से यात्रा और व्यवस्था को नई गति मिलेगी। शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पोकरण को केवल औपचारिक रेलवे स्टेशन के रूप में रखा, जबकि मोदी सरकार ने इसे सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

रायपुर-जस्सा खेड़ा खंड के लिए 394 करोड़ रुपए की स्वीकृति

राष्ट्रीय राजमार्ग-458 के रायपुर से जस्सा खेड़ा (लंबाई 7.95 किमी, पैकेज-2) खंड पर एलिवेटेड संरचना के साथ 2-लेन सड़क के निर्माण को 394.03 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताया। शेखावत ने बताया कि यह राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के जंक्शन से लाडनू से शुरू होकर खाटू, डेगाना, मेड़ता, जैतारण, रायपुर होते हुए जस्सा खेड़ा तक जाता है। इसके निर्माण से भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ की ओर जाने वाले यातायात को नया मार्ग मिलेगा, जिससे यात्रा दूरी 38 किमी कम होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery