Thursday, January, 29,2026

रंगाई-छपाई की अवैध फैक्ट्री तोड़ी, निगम दस्ते पर पथराव

जोधपुर: नगर निगम की टीम बुधवार को कागा कागडी क्षेत्र में रंगाई-छपाई की फैक्ट्रियों पर कार्रवाई के लिए पहुंची तो विवाद खड़ा हो गया, जिस घर में फैक्ट्री लगी थी, उसे तोड़ने की कार्रवाई के दौरान लोगों ने सरकारी दस्ते पर पथराव कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और नगर निगम की टीम के बीच झड़प हो गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने नागौरी गेट के पास धरना शुरू कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीपी मंगलेश चुंडावत भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर धरना समाप्त करवाया।

हाथ से काम करने वालों पर कार्रवाई नहीं

पूर्व पार्षद जाफरान ने बताया कि वे इस मामले को लेकर निगम आयुक्त से मिल चुके हैं। आयुक्त ने कहा कि जिस भी घर में मशीन से रंगाई-छपाई होगी, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जो लोग परंपरागत रूप से हाथ से रंगाई-छपाई कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। वे अपना काम कर सकते हैं। नगर निगम शहर में उन इलाकों में चल रही रंगाई-छपाई की फैक्ट्रियों को चिह्नित कर रहा है, जिनमें मशीन लगी हैं।

जोजरी में जाता है पानी: जोधपुर शहर के सीवरेज का पानी भी जोजरी नदीतक जाता है। इस सीवरेज में भीतरी शहर में चलने वाली अवैध फैक्ट्रियों का पानी जा रहा है। जोजरी नदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी बनाई थी, जो पूर्व न्यायाधीश संगीत लोढ़ा की अध्यक्षता में काम कर रही है। कमेटी ने पूरे इलाके में दौरे कर कार्रवाई के निर्देश दे रखे है।

कार्रवाई से पहले नहीं दिया नोटिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब दो माह पहले नगर निगम की टीम ने दो फैक्ट्रियों को सीज किया था। उस दौरान आवश्यक फोटोग्राफ भी लिए गए थे। नगर निगम की टीम नियमित रूप से क्षेत्र में निगरानी कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री पर कार्रवाई से पहले नोटिस नहीं दिया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery