Friday, June, 27,2025

दादा की गोद में बैठकर 5 साल के मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि

झालावाड़: झालावाड़ के जवान पवन प्रजापति (28) की असम में एक हादसे में मौत हो गई। रविवार को जवान पवन का उसके पैतृक गांव खेरखेड़ा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान को 5 साल के मासूम बेटे ने दादा की गोद में बैठकर मुखाग्नि दी।

इस दौरान हर किसी की आंखों में आंसू छलक पड़े। सैनिक पवन की पार्थिव देह विमान से शनिवार दोपहर असम से जयपुर पहुंची, उसे सड़क मार्ग से शनिवार शाम झालावाड़ लाया गया। रविवार सुबह पार्थिव देह जैसे ही गांव में पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटे पति की पार्थिव देह देखकर पत्नी बेसुध हो गई। अंतिम दर्शन के बाद सैनिक की पार्थिव देह को गांव के मुक्ति धाम ले जाया गया। जहां पर सैन्य सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई।

आठ किमी लंबी निकाली तिरंगा यात्रा

इससे पहले सैनिक के सम्मान में असनावर से खेरखेड़ा गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोग भारत माता की जय, शहीद अमर रहे के नारे लगाते हुए लगातार पुष्प वर्षा करते रहे। करीब 8 किमी पैदल चलकर काफिला खेरखेड़ा गांव पहुंचा। यहां उनके घर पर पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई।

ट्रेन से गिरने के कारण हुई मौत

नायब सूबेदार ज्योतिष कुमार के अनुसार गुरुवार रात को रेल यात्रा के समय असम के सोहनपुर जिले के ओल्ड मिसामिरी रेलवे स्टेशन पर संतुलन बिगड़ने से पवन ट्रेन से गिर गया था। उनके हाथ-पैर व सिर में गंभीर चोट आई थी। सेना की यूनिट को सूचना मिलने पर उन्हें सोहनपुर जिले के गुरुबंदा सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे पवन

असनावर तहसील के खेरखेड़ा गांव निवासी पवन प्रजापति पुत्र प्रेमचन्द प्रजापति सेना में असम में आर्मी सप्लाई कोर में तैनात था। पवन गत 15 जून को ही अपनी छुट्टियां पूरी करके गांव से ड्यूटी पर लौटा था। गुरुवार रात को उसने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की थी। इस कॉल के कुछ देर बाद ही हादसे की जानकारी मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery