Friday, June, 27,2025

अचानक आई बाढ़ से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मची तबाही

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून ने गुरुवार को भारी तबाही मचाई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से आई बाढ़ में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि केरल और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बुधवार को बादल फटने से आई बाढ़ और भारी बारिश ने कहर ढा दिया। इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना स्थल पर अचानक पानी का बहाव तेज होने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जम्मू-कश्मीर निवासी चैन सिंह, चंबा निवासी आदित्य ठाकुर और उत्तर प्रदेश निवासी प्रदीप वर्मा व चंदन के रूप में हुई है। 250 से अधिक श्रमिकों को खनियारा स्थित आंबेडकर भवन में सुरक्षित पहुंचाया गया।

गुजरात में भारी बारिश का कहर

गुजरात में भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे है। अहमदाबाद में बारिश के पानी के तेज बहाव में एक बाइक सवार युवक ड्रेनेज लाइन में फंस गया, जिसका शव 9 घंटे बाद बरामद हुआ। सूरत के गीतानगर इलाके में जलभराव के कारण 3 से 4 फीट पानी भर गया। इसी बीच तबीयत बिगड़ने पर एक गर्भवती महिला को फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। वडोदरा में गुरुवार को बारिश के बाद अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम्बुवा ब्रिज रोड पर गड्डों के कारण 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

राजौरी और डोडा में 3 की मौत

राजौरी जिले के सियालसुई गांव में नदी में बहने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची को बचा लिया गया। डोडा जिले में बशारत हुसैन (32) का शव लोपा नदी से बरामद किया गया। प्रशासन ने नालों और नदियों के पास जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अरुणाचल प्रदेशः भूस्खलन में 1 की मौत

बिचोम जिले के सचुंग गांव में भारी बारिश से हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत, एक लापता और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। राज्य में मानसून आपदाओं से अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है।

केरल: तीन जिलों में रेड अलर्ट

केरल में मानसूनी बारिश ने फिर जोर पकड़ा। एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए है। आईएमडी ने इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में रेड अलर्ट, और 7 जिलों में अंरिंज अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेशः भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी ने अगले 24 घंटे में राज्य के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश और 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery